शहीद SP अजय सिंह की 27वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, लोहरदगा में पुलिस अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 4, 2026

शहीद SP अजय सिंह की 27वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, लोहरदगा में पुलिस अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

लोहरदगा: शहीद पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह की 27वीं पुण्यतिथि के अवसर पर जिले के पुलिस प्रशासन, राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा आम लोगों ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। अजय उद्यान स्थित शहीद अजय सिंह की प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्वधर्म प्रार्थना सभा का भी आयोजन हुआ, जिसमें उपस्थित लोगों ने शहीद की आत्मा की शांति तथा उनके परिजनों के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

WhatsApp Image 2026 10 04 at 1.59.09

श्रद्धांजलि सभा में शहीद एसपी अजय सिंह के पिता रामाश्रय सिंह एवं भाई ओम प्रकाश सिंह सहित अन्य परिजन उपस्थित रहे। लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीणा और पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने शहीद के पिता रामाश्रय सिंह, भाई ओम प्रकाश सिंह एवं अन्य परिजनों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला पुलिस के जवानों ने शहीद एसपी अजय सिंह को मौन सलामी देकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

WhatsApp Image 2026 10 04 at 1.59.09 PM

शहादत से प्रेरणा लेकर कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने की अपील

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए उपायुक्त संदीप कुमार मीणा ने कहा कि शहीद एसपी अजय सिंह का जीवन और उनकी शहादत आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि एक गरीब किसान परिवार में जन्म लेने के बावजूद अजय सिंह ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर नेतरहाट विद्यालय में शिक्षा प्राप्त की और आगे चलकर संघ लोक सेवा आयोग जैसी कठिन परीक्षा में सफलता हासिल कर पुलिस सेवा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।

See also  Lohardaga में दो तेज रफ्तार बाइक की जोरदार टक्कर, दो की मौत , चार घायल

WhatsApp Image 2026 10 04 at 1.59.10 PM

उपायुक्त ने कहा कि अजय सिंह ने अपने कर्तव्य के दौरान जिस साहस और दृढ़ता का परिचय दिया, वह समाज और पुलिस विभाग के लिए हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि आज झारखंड में नक्सली गतिविधियों पर काफी हद तक नियंत्रण है और लोग अपेक्षाकृत शांतिपूर्ण वातावरण में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। इस स्थिति को हासिल करने में राज्य के अनेक पुलिसकर्मियों और सुरक्षा बलों के बलिदान की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। शहीद अजय सिंह का बलिदान भी इसी संघर्ष की महत्वपूर्ण कड़ी है।

उन्होंने कहा कि शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके आदर्शों और कर्तव्यनिष्ठा से प्रेरणा लेते हुए वर्तमान पीढ़ी को अपने जीवन और कार्यक्षेत्र में बेहतर मुकाम हासिल करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहीद अजय सिंह की शहादत को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाया जाएगा।

WhatsApp Image 2026

साहस और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल थे अजय सिंह : एसपी

See also  लोहरदगा में गेहूं काट रही महिला को हाथी ने कुचला, दहशत में ग्रामीण

पुलिस अधीक्षक शादीक अनवर रिजवी ने कहा कि शहीद एसपी अजय कुमार सिंह ने उग्रवादियों के खिलाफ अभियान के दौरान अदम्य साहस का परिचय दिया और अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग उनके साहस, कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान को हमेशा याद रखेगा।

उन्होंने कहा कि शहीद अजय सिंह के जीवन से प्रेरणा लेकर पुलिस के जवान अपने कर्तव्य पथ पर पूरी निष्ठा और साहस के साथ आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था और आम लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी हर परिस्थिति में अपने दायित्व का निर्वहन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

एसपी ने शहीद के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि अजय सिंह की शहादत परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से शोकाकुल परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

सर्वधर्म प्रार्थना में अमन-चैन की कामना

श्रद्धांजलि सभा के दौरान सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया। विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने तरीके से प्रार्थना कर शहीद अजय सिंह की आत्मा की शांति और देश-समाज में अमन, शांति एवं सद्भाव की कामना की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों, जवानों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

See also  बलिदानियों के गांव का होगा विकास, पाठ्यक्रम में जीवनी होगी शामिल: मंत्री दीपिका पांडे सिंह का बयान

WhatsApp Image 2026 10 04 at 2.00.13 PM

कार्यक्रम के दौरान शहीद अजय सिंह के साहस, संघर्ष और कर्तव्य के प्रति समर्पण को याद किया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों की स्मृति हमेशा जीवित रहेगी और उनकी शहादत आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र एवं समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करती रहेगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now