लोहरदगा में गेहूं काट रही महिला को हाथी ने कुचला, दहशत में ग्रामीण

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 26, 2026

Elephant crushes woman harvesting wheat in Lohardaga, villagers in panic

लोहरदगा : लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भैंसमुंदो गांव में मंगलवार सुबह हाथी के हमले में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मृत महिला की पहचान बेदाल टांगरा टोली निवासी कृष्णा उरांव की पत्नी प्रतिमा कुमारी (22 वर्ष) के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार महिला सुबह अपने खेत में गेहूं काटने गई थी। इसी दौरान जंगल की ओर से निकलकर दो हाथी गांव में प्रवेश किया, जिसमें एक हाथी वापस चला गया, जबकि दूसरा हाथी अचानक खेत में पहुंच गया। महिला कुछ समझ पाती इससे पहले ही हाथी ने उसे पटक कर कुचल दिया। जिसके बाद आसपास खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने शोर मचाकर हाथी को भगाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

US का ईरान पर हमला, होर्मुज के पास मिसाइल लॉन्चर और जहाज तबाह

ग्रामीण घायल प्रतिमा कुमारी को लेकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा जा रहे थे, पर रास्ते में ही घायल महिला ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर भंडरा थाना पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा भेज दिया। वहीं वन विभाग की ओर से पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से इलाके में हाथियों का मूवमेंट बढ़ गया है, जिससे लोगों में भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों को आबादी क्षेत्र से दूर भगाने की मांग की है।

See also  पटना समेत 20 जिलों में कोहरे का असर, 50 मीटर विजिबिलिटी, बारिश को लेकर जारी की गई चेतावनी

झारखंड में आज कहीं होगी हल्की बारिश तो कहीं दिखेगा लू का कहर, गढ़वा, पलामू और चतरा में हीट वेव

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now