रांची स्टेशन पर ऑटोवाले से बात कर रही थी मां, इधर बच्चा हो गया अगवा, संदिग्ध CCTV में कैद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 26, 2026

रांची स्टेशन पर ऑटोवाले से बात कर रही थी मां, इधर बच्चा हो गया अगवा, संदिग्ध CCTV में कैद

रांचीः रेलवे स्टेशन के एस्केलेटर के पास चार वर्षीय बच्चा रहस्यमय हालात में लापता हो गया। घटना गुरुवार की सुबह करीब 8.15 से 8.30 बजे बीच हुई। अगवा हुए बच्चे की पहचान छतीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित महामाया पारा निवासी विवान कुमार के रूप में हुई है, उसकी मां 40 वर्षीय दिलमेत राजवाड़े ने चुटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। इसमें अज्ञात व्यक्ति पर बच्चे के अपहरण की आशंका जतायी गयी है। पुलिस को दिये आवेदन में महिला ने बताया कि पति के शराब पीकर मारपीट और विवाद करने से परेशान होकर वह 19 सितंबर को अपनी छह वर्षीय बेटी प्रिंसी कुमारी और चार वर्षीय बेटे विवान के साथ घर से निकल गयी थी। वह पहले सेलम गयी और वहां से छतीसगढ़ लौटने के लिए 24 सितंबर को ट्रेन से रांची पहुंची।

महिला के अनुसार, रांची स्टेशन पहुंचने के बाद उसने दोनों बच्चों और सामान को एस्केलेटर के पास रखा था। इसके बाद वह अंबिकापुर जानेवाली बस के बारे में ऑटो चलाकों से पूछताछ करने लगी। इसी दौरान विवान वहां से गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। मामले में एसएसपी राकेश रंजन ने एसआईटी का गठन किया है। सिटी डीएसपी केवी रमन के नेतृत्व में बनी इस टीम में तीन इंस्पेक्टर, आधे दर्जन से अधिक दारोगा और स्पेशल टेक्निकल टीम को लगाया गया है।

See also  गढ़वा में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

हाफ पैंट और टी-शर्ट पहने संदिग्ध युवक केे साथ दिखा बच्चा
रांची स्टेशन परिसर में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गये हैं। जिसमें एक संदिग्ध हाफ पैंट और टी-शर्ट पहना हुआ युवक मासूम विवान को साथ ले जाता दिख रहा है। उसके आसपास चार-पांच अन्य संदिग्ध युवक भी घूमते नजर आ रहे हैं। पुलिस को अंदेशा है कि घटना के पीछे कोई संगठित बच्चा चोर गिरोह शामिल हो सकता है, जिसने योजनाबद्ध तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now