न्यूज-26 के दफ्तर पर पुलिस की दबिश, जमशेदपुर के निखार सबलोक हत्याकांड से जुड़े हैं तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 21, 2026

न्यूज-26 के दफ्तर पर पुलिस की दबिश, जमशेदपुर के निखार सबलोक हत्याकांड से जुड़े हैं तार

जमशेदपुरः सोमवार को सोनारी इलाके में चांडिल और बिष्टुपुर पुलिस की संयुक्त छापेमारी हुई। डिजिटल न्यूज चैनल न्यूज-26 के दफ्तर पहुंचकर पुलिस की टीम ने घंटों जांच की। पुलिस की यह कार्रवाई कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड से जुड़ी हुई बताई जा रही है। पुलिस टीम ने ऑफिस में मौजूद दस्तावेज, सामान, डिजिटल दस्तावेज समेत संभावित साक्ष्यों की जांच की। इसके साथ ही पुलिस ने यह भी पता लगाने का प्रयास किया कि हत्याकांड से जुड़े किसी व्यक्ति का इस ऑफिस से संपर्क या किसी तरह की कोई गतिविधि तो नहीं है।
निखार सबलोक हत्याकांड से जुड़े हैं छह आरोपी
24 अगस्त 2026 को चांडिल थाना क्षेत्र के टेंथ माइल स्टोन होटल में कारोबारी निखार सबलोक पर गोलीबारी की गयी थी। गंभीर हालत में उन्हें जमशेदपुर के टीएमएच ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी थी। इसके बाद पुलिस ने जमीन कारोबार, आपसी रंजिश और आपराधिक गिरोहों से जुड़े एंगल पर जांच शुरू की।अशोक सिंह राघव गैंगस्टर अखिलेश सिंह का काफी करीबी बताया जाता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अखिलेश सिंह के कहने पर ही अशोक सिंह राघव ने मीडिया संस्थान की शुरूआत की थी।

See also  विधानसभा से गायब रहने वाले JDU विधायक डॉक्टर संजीव पर केस, बीमा भारती और दिलीप राय को अगवा करने का आरोप

777920061 1605367261163798 2872941063867621969 n

निखार के हत्याकांड में अशोक सिंह राघव मुख्य आरोपी है जिसका इस न्यूज चैनल से खास कनेक्शन है। पुलिस ने उसके मोबाइल से निखार सबलोक की तस्वीर मिलने और एक आरोपी को रुपये ट्रांसफर किये जाने के साक्ष्य मिलने की बात कही है। इस मामले में राघव समेत छह आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी पुलिस ने दी है।

कार्यालय से क्या मिला, आधिकारिक जानकारी का इंतजार
सोनारी स्थित कार्यालय में हुई जांच के दौरान पुलिस ने दस्तावेजों और अन्य संभावित साक्ष्यों की पड़ताल की। हालांकि, टीम को जांच के दौरान क्या मिला या क्या बरामद हुआ, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आयी है। पुलिस हत्याकांड से जुड़े संपर्क और गतिविधियों की कड़ी खंगाल रही है।पुलिस जांच में यूपी से बुलाए गए भाड़े के शूटरों और अशोक सिंह उर्फ राघव की मुख्य भूमिका उजागर हुई थी। इसके बाद पुलिस ने राघव समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले में शामिल एक फरार शूटर को हाल ही में धनबाद के निरसा में पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया था।

See also  हैदराबाद फिल्म सिटी में बड़ा हादसाः सुपरस्टार रामचरण की The India House के सेट पर अचानक आई बाढ़, कई क्रू मेंबर घायल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now