विनय चौबे को फ्लैट दिलाने वाले रियल स्टेट कारोबारी पर कार्रवाई, ACB ने सरदार सुरेंद्र सिंह को किया अरेस्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 15, 2026

रांची में ACB की बड़ी कार्रवाई, बुंडू में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार

रांचीः निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे और विनय सिंह के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति की जांच से जुड़े मामले में ACB ने दिल्ली के रियल स्टेट कारोबारी सरदार सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। ACB ने सरदार सुरेंद्र सिंह को रांची से गिरफ्तार किया है।

ED समन के अपमान का मामला: झारखंड हाईकोर्ट ने हेमंत सोरेन की याचिका को किया खारिज
ACB ने सुरेंद्र सिंह को गुरुवार को पूछताछ के लिए मुख्यालय बुलाया था लेकिन वह ACB की पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे थे। ACB की जांच में यह बात सामने आई कि विनय चौबे की सरहज (साले की पत्नी) प्रियंका त्रिवेदी के नाम पर खरीदे गए एक फ्लैट के मामले में सुरेंद्र सिंह की भूमिका थी।

पेयजल घोटाला में संतोष कुमार अपने बयान से पलटा, ED अफसरों पर लगाया मारपीट का आरोप, जांच करने पहुंची रांची पुलिस
वर्ष 2017 में सुरेंद्र सिंह ने एक पावर ऑफ अटॉर्नी के आधार पर प्रियंका त्रिवेदी को लगभग 43 लाख रुपये में एक फ्लैट बेचा था। ACB को संदेह है कि इस खरीद-फरोख्त में विनय चौबे के अवैध धन का निवेश किया गया था।

See also  झारखंड में भीषण सड़क हादसा, पश्चिमी सिंहभूम में तीन लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

जमशेदपुर के कारोबारी का बेटा कैरव गांधी अगवा, इंडोनेशिया नंबर से मांगी गई 5 करोड़ की फिरौती
इसी लेनदेन के दस्तावेजों का सत्यापन करने और धन के स्रोत का पता लगाने के लिए एसीबी ने जनवरी 2026 की शुरुआत में सरदार सुरेंद्र सिंह को रांची बुलाकर पूछताछ की थी। इस मामले में सुरेंद्र सिंह के अलावा रांची के कारोबारी श्रवण जालान और ज्योतिष एन.के. बेरा से भी पूछताछ की जा चुकी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now