रांची में HEC बाईपास रोड में अतिक्रमण हटाने के दौरान हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 15, 2026

रांची में HEC बाईपास रोड में अतिक्रमण हटाने के दौरान हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

रांचीः HEC बाईपास रोड में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। रेलवे की जमीन पर करीब 25 वर्षों से रह रहे लोग सड़क पर उतर आए और सड़क जाम कर दी। सड़क जाम और भीड़ के कारण बिरसा चौक से लेकर डीसी के घोड़ा चौक तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को लाठीचार्ज कर भीड़ को हटाना पड़ा।

ranchi hec bypass encroachment 1 94ab71
बुलडोजर लेकर पहुंची प्रशासन की टीम
जानकारी के अनुसार, बिरसा चौक से सेल सैटेलाइट चौक के पास बाईपास रोड किनारे अतिक्रमण हटाने के लिए जिला प्रशासन की टीम जेसीबी समेत अन्य संसाधनों के साथ पहुंची थी। टीम के पहुंचते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सड़क पर उतर आये और कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया।

देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गयी।लोगों ने बिरसा चौक से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर बिरसा चौक-हरमू जाने वाले रास्ते को जाम कर दिया। इससे डीपीएस स्कूल के पास पेट्रोल पंप के समीप भी जाम की स्थिति बन गयी।

See also  क्या मंईयां सम्मान योजना की अगली किश्त पर लग जाएगी रोक ? जानिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने क्या कहा ?

web file item 9990 15 9 2026 11 14 11
भारी पुलिस बल तैनात
स्थिति को देखते हुए मौके पर रांची पुलिस की भारी संख्या में तैनाती की गयी है। प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने की तैयारी की गयी है, वहीं स्थानीय लोग कार्रवाई रोकने और पुनर्वास की मांग पर अड़े हुए हैं। फिलहाल मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है और बड़ी संख्या में लोग जुटे हुए हैं।

वैकल्पिक आवास की मांग
प्रशासन की कार्रवाई का विरोध कर रहे स्थानीय लोगों का कहना है कि वे वर्षों से यहां रह रहे हैं। अगर सरकार उन्हें हटाती है, तो पहले रहने के लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध करायी जाये. लोगों ने सरकार से पुनर्वास की मांग की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यहां करीब 20 से ज्यादा घर हैं।उनका कहना है कि घर टूटने से उनके सामने रहने के साथ-साथ रोजी-रोटी का भी संकट खड़ा हो जायेगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now