देवेंद्रनाथ महतो ने नेमरा से शुरू की शिक्षा में सुधार को लेकर यात्रा, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के गांव से पूरे झारखंड का करेंगे भ्रमण

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 24, 2026

देवेंद्रनाथ महतो ने नेमरा से शुरू की शिक्षा में सुधार को लेकर यात्रा, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के गांव से पूरे झारखंड का करेंगे भ्रमण

रामगढ़ः जेलकेएम उपाध्यक्ष और छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो ने सोमवार को दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा से सुधार यात्रा शुरू की। जेपीएससी-जेएसएससी में भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती को लेकर देवेंद्रनाथ महतो ने अपना अभियान शुरू किया है। 26 दिनों तक रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलन के साथ भूख हड़ताल के बाद अब देवेंद्रनाथ महतो शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर यात्रा पर निकल गए है।


बारिश के बीच देवेंद्रनाथ महतो के साथ उनकी पार्टी से जुड़े कई नेता और अभ्यर्थी यात्रा पर निकले है जो झारखंड के सभी जिलों से होकर रांची में समाप्त होगी। पारंपरिक विधि विधान के साथ मांदर की धून पर राष्ट्रगान और सखुआ पौधे का रोपण किया गया। नेमरा स्थित लुकैयाटांड में दिशोम गुरु की प्रतिमा को नमन कर देवेंद्रनाथ के साथ उनके समर्थक बस में सवार होकर यात्रा पर निकले।

WhatsApp Image 2026 08 24 at 4.18.14 PM
24 जिलों तक पहुंचेगी यात्रा :
रामगढ़ से शुरू हुई यह यात्रा क्रमशः झारखंड के विभिन्न जिलों तक पहुंचेगी। रामगढ़, हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लातेहार, पलामू, गढ़वा के बाद रांची तक यात्रा पहुंचेगी। यात्रा का उद्देश्य झारखंड के अभ्यर्थियों एवं युवाओं के बीच भर्ती व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और निष्पक्षता के लिए जागरूकता एवं जनसमर्थन को मजबूत करना है।

WhatsApp Image 2026 08 24 at 4.18.13 PM
न्यायिक लड़ाई के लिए लीगल टीम भी रहेगी साथ :
इस यात्रा के दौरान अभ्यर्थियों को न्यायिक लड़ाई से संबंधित आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए अधिवक्ताओं की लीगल टीम भी साथ रहेगी। जो इच्छुक अभ्यर्थी संबंधित न्यायिक मामलों में इंटरवेनर के रूप में सम्मिलित होना चाहते हैं, उन्हें वकालतनामा एवं आवश्यक न्यायिक प्रक्रिया से संबंधित सहयोग लीगल टीम द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जिन अभ्यर्थियों के हित भर्ती प्रक्रिया से प्रभावित हो रहे हैं, वे कानूनी प्रक्रिया में विधिसम्मत तरीके से अपनी बात रख सकें।
पूरी यात्रा होगी लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण :
भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा पूरी तरह संवैधानिक, लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित की जाएगी। किसी भी प्रकार की हिंसा, उपद्रव या कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधि का इस अभियान से कोई संबंध नहीं होगा। अभियान का उद्देश्य सरकार एवं संबंधित भर्ती संस्थाओं के समक्ष अभ्यर्थियों की समस्याओं, मांगों और भर्ती व्यवस्था में आवश्यक सुधारों को लोकतांत्रिक तरीके से मजबूती से रखना है।

See also  सऊदी अरब में फंसा गिरिडीह का मजदूर, परिवार ने सरकार से मदद की गुहार लगाई
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now