लोहरदगा में 24 अगस्त से मतदाता दावों की सुनवाई, उपायुक्त ने कहा- नोटिस वाले दस्तावेज लेकर जरूर पहुंचें

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 22, 2026

लोहरदगा में 24 अगस्त से मतदाता दावों की सुनवाई, उपायुक्त ने कहा- नोटिस वाले दस्तावेज लेकर जरूर पहुंचें

लोहरदगा : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के अगले चरण की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिले में मतदाता सूची से संबंधित दावा एवं आपत्तियों की सुनवाई 24 अगस्त से शुरू होगी। सुनवाई को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने शनिवार को निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि पूरी प्रक्रिया नियमों के अनुरूप, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से संचालित होनी चाहिए। बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी अमित कुमार, अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, बीएलओ सुपरवाइजर समेत निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026 08 22 at 7.29.59 PM

नोटिस मिला है तो तय स्थल पर पहुंचना जरूरी
उपायुक्त ने उन सभी मतदाताओं से विशेष अपील की है, जिन्हें सुनवाई के लिए नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि संबंधित मतदाता नोटिस में निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हों। सुनवाई स्थलों की जानकारी को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश भी दिया गया है, ताकि किसी मतदाता को स्थान अथवा समय की जानकारी के अभाव में परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ा प्रत्येक कार्य संवेदनशील है। इसलिए अधिकारियों को निष्पक्षता और पूरी गंभीरता के साथ दायित्व निभाना होगा। पात्र मतदाताओं के मामलों का नियमानुसार निष्पादन हो और किसी को अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखने को कहा गया।

See also  झारखंड में संगठन मजबूत करने पर कांग्रेस का फोकस, प्रभारी के. राजू से मिले धीरज प्रसाद साहू, SIR और चुनावी रणनीति पर मंथन

प्रपत्र-6 और 8 के काम की ली जानकारी
समीक्षा बैठक में प्रखंडवार प्रपत्र-6 और प्रपत्र-8 के संग्रहण तथा डिजिटाइजेशन की स्थिति की जानकारी ली गई। इसके अलावा सुनवाई से संबंधित मामलों में नोटिस तैयार करने, जारी करने और मतदाताओं तक उसका वितरण सुनिश्चित किए जाने की प्रगति की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया। निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों और सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों से कहा गया कि वे सुनवाई में प्रतिनियुक्त टीम के साथ समन्वय बैठक कर सभी व्यवस्थाओं को पहले से दुरुस्त कर लें।

घर-घर सत्यापन भी रहेगा जारी
बैठक में होम-टू-रोल वेरिफिकेशन और फेमिली टूगेदर स्टिकर पेस्टिंग सहित भारत निर्वाचन आयोग के अन्य निर्देशों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को इन गतिविधियों की नियमित निगरानी करने और निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि एसआइआर का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध और विश्वसनीय बनाना है। इसलिए सभी संबंधित अधिकारी दावों और आपत्तियों की सुनवाई में पूरी पारदर्शिता बरतें तथा मतदाताओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

See also  लोहरदगा SP सादिक अनवर रिजवी ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के जल्द निष्पादन का दिया निर्देश
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now