- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

लोहरदगा SP सादिक अनवर रिजवी ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के जल्द निष्पादन का दिया निर्देश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 11, 2026

लोहरदगा : जिले के पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने सोमवार को एसपी कार्यालय के सभागार में जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध की समीक्षा बैठक की। जिसमें जिले के विभिन्न थानों में दर्ज कांडों, लंबित मामलों, वारंट निष्पादन, अनुसंधान कार्य एवं जिले की वर्तमान विधि-व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में एसपी ने सभी थाना प्रभारियों एवं अनुसंधान अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि थानों में दर्ज कांड का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। लंबित कांडों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने तथा अनुसंधान कार्य में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि अनुसंधान में अनावश्यक विलंब से पीड़ितों को न्याय मिलने में परेशानी होती है, इसलिए हरेक मामले की नियमित मॉनिटरिंग जरूरी है। एसपी सादिक अनवर रिजवी ने अदालतों में गवाहों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित कराने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गवाहों की अनुपस्थिति के कारण कई मामलों में सुनवाई प्रभावित होती है, जिससे कांडों के निष्पादन में देरी होती है। सभी थाना प्रभारियों को इस दिशा में गंभीरता से कार्य करने को कहा गया। बैठक में विशेष रूप से पाक्सो एक्ट, महिला उत्पीड़न एवं एसटी-एससी एक्ट से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई। एसपी ने स्पष्ट कहा कि संवेदनशील मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए पुलिस को संवेदनशील एवं सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

See also  लोहरदगा में बड़ा हादसाः स्कूल का बंद हो गया था गेट, 11वीं के चार छात्र चले गए कोयल नदी नहाने, तीन डूबे

1 5

बकरीद को लेकर सतर्क रहने का निर्देश
बैठक में आगामी बकरीद पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहे। साथ ही सभी समुदायों के लोगों के साथ बैठक कर आपसी भाईचारा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने को कहा गया।

2 4

बैठक में इन पुलिस पदाधिकारियों की रही उपस्थिति
बैठक में किस्को एसडीपीओ वेदांत शंकर, मुख्यालय डीएसपी समीर तिर्की, लोहरदगा एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा, डीएसपी सुधीर प्रसाद साहू, संदीप रंजन, एसपी के विधि सलाहकार विवेक कुमार, सार्जेंट मेजर शेरू रंजन, इंस्पेक्टर सह सदर थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर, कुडू थाना प्रभारी अजीत कुमार, किस्को थाना प्रभारी मानस कुमार साधु, जोबांग थाना प्रभारी विष्णु रजक, भंडरा थाना प्रभारी मनेाज गुप्ता, कैरो थाना प्रभारी कुंदन रवानी, बगडू थाना प्रभारी दिनेश कुमार, पेशरार प्रभारी विरेंद्र कुमार, सेरेंगदाग थाना प्रभारी नरेश कुमार यादव, यातायात प्रभारी गैलन रजवार, महिला थाना प्रभारी विनिता हेम्ब्रेम, एसटी-एससी थाना प्रभारी लक्ष्मण हांसदा, मनोज कुमार, मुरारी कुमार समेत सभी थाना व ओपी प्रभारी, इंस्पेक्टर समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

See also  Lohardaga में हाथियों का आतंक, कैरो में हाथी के भय से भाग रहे युवक की कुएं में गिरने से मौत

3 44 3

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now