लोहरदगा में JLKM के प्रमंडल उपाध्यक्ष निखिल सर्राफ मोनू JMM में हुए शामिल, जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद बोले- बूथ स्तर तक मजबूत होगा संगठन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 19, 2026

लोहरदगा में JLKM के प्रमंडल उपाध्यक्ष JMM में हुए शामिल, जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद बोले- बूथ स्तर तक मजबूत होगा संगठन

लोहरदगा : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने लोहरदगा में संगठन विस्तार की मुहिम को तेज कर दिया है। बुधवार को झामुमो के जिला कार्यालय में आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में विभिन्न प्रखंडों और क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनमें जेएलकेएम के प्रमंडल उपाध्यक्ष सह मारवाड़ी समाज के युवा जिला अध्यक्ष निखिल सर्राफ मोनू भी शामिल रहे। उनके साथ बड़ी संख्या में लोगों के झामुमो में शामिल होने से पार्टी नेताओं ने इसे संगठन के विस्तार के लिहाज से अहम बताया। नए सदस्यों को पार्टी में शामिल कराते हुए जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने कहा कि झामुमो की पहचान केवल चुनावी राजनीति तक सीमित नहीं है। झारखंड की मिट्टी, जल, जंगल और जमीन तथा यहां के लोगों के अधिकारों की लड़ाई पार्टी की बुनियादी प्राथमिकताओं में रही है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों का संगठन से जुड़ना पार्टी के प्रति बढ़ते भरोसे का संकेत है। उन्होंने नए सदस्यों से कहा कि पार्टी की सदस्यता लेना केवल प्रमाण पत्र हासिल करना नहीं, बल्कि जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहने और उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाने की जिम्मेदारी स्वीकार करना है। कार्यकर्ता गांव, पंचायत और बूथ स्तर तक लोगों के बीच सक्रिय रहें, तभी संगठन मजबूत होगा। कार्यक्रम में जिला सचिव अनिल, युवा जिला अध्यक्ष अजय उरांव, शंकर उरांव, नगर अध्यक्ष आकाश साहू, महिला जिला सचिव सरस्वती कच्छप, अंकित कुमार, पंकज कुमार, विनय कुमार, अमित कुमार, जयप्रकाश शर्मा, निखिल सर्राफ, बालमुकुंद लोहरा, राहुल गुप्ता समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नए सदस्य उपस्थित थे।

See also  भारतीय रेल के डीआरयूसीसी मेंबर राज रुद्रा ने रेलवे प्रशासन से कहा- नई ट्रेनों का मार्ग विस्तार करे,सुरक्षा-सुविधा और ट्रेन विस्तार पर हुई चर्चा

WhatsApp Image 2026 08 19 at 5.17.23 PM

नए सदस्यों का हुआ स्वागत
समारोह में नए सदस्यों का माल्यार्पण और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें पार्टी के संविधान, विचारधारा, संगठनात्मक संरचना और कार्यशैली की जानकारी दी। साथ ही सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहने का आह्वान किया गया। नए सदस्यों ने संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।

WhatsApp Image 2026 08 19 at 5.17.24 PM
अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं योजनाओं का लाभ
मोजम्मिल अहमद ने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि गरीब, मजदूर, किसान, आदिवासी, दलित, पिछड़े और वंचित वर्गों के हितों की रक्षा पार्टी की प्राथमिकताओं में शामिल है। पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाने में कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन का लक्ष्य सिर्फ सदस्य संख्या बढ़ाना नहीं है। ऐसा जनसंगठन खड़ा करना है, जिसकी आवाज गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और जनसमस्याओं को प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाया जा सके। आने वाले दिनों में प्रखंड, पंचायत और बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान को और गति दी जाएगी।

See also  लोहरदगा में धनतेरस और दिवाली पर ट्रैफिक व्यवस्था रहेगी दुरुस्त, एसपी ने दिया सुरक्षा का भरोसा

WhatsApp Image 2026 08 19 at 5.17.25 PM

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now