लोहरदगा: कुड़ू थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग से दो युवकों द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। नाबालिग की मां के बयान पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस के अनुसार, नाबालिग जंगल से लकड़ी लेकर लौट रही थी, तभी दोनों युवकों ने उसे सुनसान जगह पर ले जाकर कथित तौर पर वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपियों ने परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद मामला थाने पहुंचा।


पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ नाबालिग का मेडिकल चेकअप कराया है और उसका बयान दर्ज किया जा रहा है। दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। कुड़ू थाना प्रभारी अजीत कुमार ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है।







