बारिश खराब न कर दे नये साल का मजा, बिहार और झारखंड में बारिश का अलर्ट

रांची : हिमालय क्षेत्र से आने वाले पश्चिमी विक्षोभ का असर बिहार-झारखंड में देखने को मिलेगा। रांची समेत पूरे राज्य में एक जनवरी से बादल छाएं रहेंगे और तापमान में गिरावट का पूर्वानुमान है। राज्य के कुछ हिस्से में हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश होने का अनुमान है। इसके बाद एक बार फिर से ठंड बढ़ सकती है और शीत लहर का प्रकोप दिख सकता है।
शनिवार सुबह में रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में हल्की मध्यम दर्जे का कोहरा बना रहा और बाद में धीरे धीरे आसमान साफ हुआ। 31 दिसंबर को सुबह में कोहरा या धुंध रहेगा बाद में बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क बना रहेगा। एक जनवरी को भी सुबह में कोहरा, धुंध रहेगा और बादल छाए रहेंगे। 2 जनवरी से मौसम तेजी से बदलेगा और बादल छा जाएगे वही 3 और 4 जनवरी को पूरे राज्य में बारिश होगी।
वही बिहार में भी दो-तीन जनवरी को बारिश होगी , पटना समेत 13 जिलों में घने कुहासे को आरेंज अलर्ट जारी किया गया है जबकि 18 जिलों में मध्यम स्तर के कोहरे की चेतावनी दी गई है। पिछले दो दिनों से राजधानी पटना कुहासे में लिपटा हुआ है। तापमान में गिरावट से कनकनी महसूस की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now