चतरा पुलिस ने किया लूटकांड का खुलासा, तीन आरोपित गिरफ्तार, देसी कट्टा, कारतूस व बाइक बरामद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 12, 2026

चतरा पुलिस ने किया लूटकांड का खुलासा, तीन आरोपित गिरफ्तार, देसी कट्टा, कारतूस व बाइक बरामद

चतरा : जिले के वशिष्ट नगर थाना क्षेत्र के कोन गांव के समीप कस्तूरबा विद्यालय प्रतापपुर मोड़ जोरी के पास सरस्वती ज्वेलर्स के संचालक मृत्युंजय कुमार वर्मा से लूटपाट कांड का चतरा पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में हंटरगंज थाना क्षेत्र के परसिया गांव निवासी अजय दास का पुत्र अमित कुमार, बगरा थाना क्षेत्र के छोटकी जोरी निवासी राजू दास का पुत्र बिटू कुमार तथा करेलीबार निवासी रामरतन भारती का पुत्र रोहित कुमार शामिल हैं। डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सात अगस्त की रात करीब 8:15 बजे अज्ञात अपराधियों ने मृत्युंजय कुमार वर्मा से मोबाइल और सोने की चेन लूट ली थी। अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम देने के दौरान फायरिंग भी की थी। मामले को लेकर वशिष्ट नगर थाना में बीएनएस की धारा तथा आर्म्स एक्ट की धारा के तहत कांड संख्या 117/26 में प्राथमिकी दर्ज की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई। छापेमारी के दौरान 11 अगस्त को अमित कुमार, बिटू कुमार और रोहित कुमार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद अमित कुमार की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त देसी कट्टा, कारतूस और एक अपाची मोटरसाइकिल पुलिस ने बरामद कीई। घटनास्थल से भागने के दौरान अपराधियों द्वारा छोड़ी गई चप्पल भी पुलिस ने बरामद कर ली है। एसडीपीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अमित कुमार का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध हंटरगंज थाना में कांड संख्या 175/21, बिहार प्रदेश के शेरघाटी थाना में कांड संख्या 356/24 एवं 379/24 तथा बिहार के ही बहेड़ा ओपी में कांड संख्या 43/24 दर्ज है। पुलिस मामले में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

See also  हार्डकोर उग्रवादी नरेश गंझू उर्फ रविकांत गिरफ्तार, TSPC को लगा झटका, झारखंड पुलिस को मिली बड़ी सफलता
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now