दिल्ली पुलिस की 19 आतंकियों की सूची में झारखंड के भी दो, आतंकी मो. अर्शियान और अबू सूफिया के नाम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 12, 2026

दिल्ली पुलिस की 19 आतंकियों की सूची में झारखंड के भी दो, आतंकी मो. अर्शियान और अबू सूफिया के नाम

डेस्कः स्वतंत्रता दिवस को लेकर देश की राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था अभेद्य कर दी गई है। इस बीच सुरक्षा एजेंसियों की जारी ताजा सूची से बड़ा खुलासा हुआ है। जमशेदपुर का रहने वाला सैयद मोहम्मद अर्शियान देश के 19 सबसे खूंखार और वांछित आतंकियों की सूची में शुमार हो गया है। दिल्ली पुलिस ने इंडियन मुजाहिदीन, अल-कायदा से जुड़े 19 वांछित आतंकियों की तस्वीरें जारी की हैं। इसके साथ ही विवरण जारी कर उन पर इनाम की घोषणा की है। इन आतंकियों के पोस्टर दिल्ली के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर चिपकाए गए हैं।

दिल्ली पुलिस की ओर से जारी पोस्टर में अल-कायदा (AQIS) से जुड़े चतरा निवासी अबू सुफिया और जमशेदपुर के आजादनगर निवासी सैयद मोहम्मद अर्शियान को शामिल किया गया है।पुलिस ने इन वांटेड आतंकियों के संबंध में आम लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति के बारे में तत्काल सूचना देने की अपील की है। पुलिस के मुताबिक, सटीक सूचना देने वाले व्यक्ति को इनाम दिया जाएगा और उसकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।जमशेदपुर का सैयद मोहम्मद अर्शियान दिल्ली पुलिस द्वारा जारी 19 खूंखार आतंकियों की सूची में शामिल है, जिस पर अल-कायदा से जुड़े होने के कारण इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस है।

See also  झारखंड को 3 वर्षाें में पौधरोपण के लिए केंद्र से मिले 620 करोड़, करीब 2 करोड़ पौधे लगे

इंडियन मुजाहिदीन से जुड़े नाम भी पोस्टर में

दिल्ली पुलिस की ओर से जारी पोस्टरों में विभिन्न आतंकी संगठनों से जुड़े वांटेड आरोपियों के नाम और तस्वीरें शामिल हैं। इनमें इंडियन मुजाहिदीन से जुड़े रियाज भटकल और शबांदरी मोहम्मद इकबाल उर्फ इकबाल भटकल के नाम भी शामिल हैं। इसके अलावा, अल-कायदा से जुड़े मोहम्मद शर्जील अख्तर, अबू सुफियान और सैयद मोहम्मद अर्शियान की तस्वीरें भी पोस्टर में लगायी गयी हैं। पुलिस की ओर से इन आरोपियों की पहचान सार्वजनिक करने का उद्देश्य उनकी गिरफ्तारी में आम लोगों से सहयोग हासिल करना है।

मानगो का अर्शियान 2016 से फरार, ड्रोन तकनीक में माहिर

दिल्ली पुलिस की सूची में शामिल सैयद मोहम्मद अर्शियान मूल रूप से जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र (आजादनगर, जाकिर नगर रोड नंबर-14) का निवासी है। वह वर्ष 2016 से ही रहस्यमय परिस्थितियों में गायब है। सुरक्षा एजेंसियों की गहन जाँच में सामने आया कि वह अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन अल-कायदा (AQIS) के नेटवर्क से सक्रिय रूप से जुड़ा हुआ है।एजेंसियों के अनुसार, अर्शियान आधुनिक तकनीक, डिजिटल संचार और ड्रोन के संचालन में बेहद माहिर माना जाता है। उसके खिलाफ इंटरपोल (Interpol) का रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी हो चुका है। वर्तमान में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA), झारखंड एटीएस (ATS) और जमशेदपुर पुलिस अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी तलाश में जुटी हैं।

See also  हजारीबाग के बड़कागांव में अवैध कोयला खनन के दौरान हादसा, एक की मौत, दो घायल

दिल्ली की जेल में बंद है भाई जीशान

अर्शियान का सगा भाई मोहम्मद जीशान पहले से ही दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसे 9 अगस्त 2017 को गिरफ्तार किया था। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, दोनों भाइयों के तार अल-कायदा के भारतीय उपमहाद्वीप नेटवर्क से जुड़े रहे हैं। वर्ष 2016 में ओडिशा से अल-कायदा आतंकी अब्दुल रहमान कटकी की गिरफ्तारी के बाद दोनों भाइयों की भूमिका उजागर हुई थी।

चतरा का अबू सुफियान भी देशविरोधी गतिविधियों के लिए रडार पर

इसके बाद से ही देश भर में फैले उनके स्लीपर सेल नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। दिल्ली पुलिस द्वारा जारी पोस्टरों में झारखंड के चतरा जिले (टंडवा) का रहने वाला अबू सुफियान भी शामिल है। अबू सुफियान पर पश्चिम बंगाल, केरल और झारखंड के नवयुवकों को कट्टरपंथी बनाने और उन्हें आतंकी मॉड्यूल से जोड़ने का गंभीर आरोप है। वह भी लंबे समय से फरार चल रहा है और देश की तमाम शीर्ष सुरक्षा एजेंसियाँ उसकी तलाश कर रही हैं।

See also  मुंबई के नेता संजय निरुपम को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला, पार्टी के खिलाफ कर रहे थे काम, मोदी के तारीफों की बांध रहे थे पुल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now