संसद परिसर में इंडिया गठबंधन सांसदों का प्रदर्शन ,लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने गृह मंत्री की अनुपस्थिति पर उठाए

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 12, 2026

संसद परिसर में इंडिया गठबंधन सांसदों का प्रदर्शन ,लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने गृह मंत्री की अनुपस्थिति पर उठाए

डेस्कः बुधवार को संसद परिसर में इंडिया गठबंधन के सांसदों ने केंद्र सरकार की नीतियों और गृह मंत्री की अनुपस्थिति के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।इस प्रदर्शन में लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत भी शामिल हुए। सांसदों ने हाथों में तख्तियां लेकर “लापता गृहमंत्री”अमित शाह के खिलाफनारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान सांसद सुखदेव भगत ने कहा “गृहमंत्री कई दिनों से लापता हैं। संसद सत्र चल रहा है लेकिन वो सदन में जवाब देने से भाग रहे हैं। पार्टी कार्यक्रम जरूरी है, लेकिन देश की जनता के सवाल जरूरी नहीं हैं क्या?”*
भगत ने कहा कि सिर्फ गृहमंत्री ही नहीं, बल्कि सरकार बाकी मुद्दों पर भी चुप्पी साधे हुए है। महंगाई और बेरोजगारी से आम जनता त्रस्त है लेकिन सरकार के पास कोई जवाब नहीं। राज्यों के अधिकारों को कमजोर किया जा रहा है। महत्वपूर्ण बिल बिना चर्चा पास कराए जा रहे हैं।सांसद ने कहा, राहुल गांधी जी ने साफ कहा है – शांतिपूर्ण आंदोलन पर लाठीचार्ज बर्दाश्त नहीं होगा। लेकिन सरकार विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है।इंडिया गठबंधन के सांसदों ने मांग की कि सरकार तुरंत सदन में आए, जवाब दे और जनता के मुद्दों पर चर्चा कराए।

See also  BCCL के दो कर्मचारी को CBI ने किया गिरफ्तार, रिटायर्ड कर्मी से NOC के नाम पर मांग रहा था रिश्वत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now