सांसद सुखदेव भगत ने JPSC छात्र आंदोलन पर रखा सरकार का पक्ष, कहा-हेमंत सरकार संवेदनशीन होगी त्वरित कार्रवाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 12, 2026

JSSC CGL परीक्षा रद करने के फैसले का सांसद सुखदेव भगत ने किया स्वागत, कहा- निष्पक्ष अवसर देना सरकार की जिम्मेदारी

DESK: लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत ने JPSC छात्र आंदोलन पर सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि राहुल गांधी जी ने कल भी कहा – हमने आंदोलनकारी छात्रों से बात की। किसी भी लाठीचार्ज का हम विरोध करते हैं, किसी की भी सरकार हो।
उन्होंने BJP पर निशाना साधते हुए कहा, NEET इतना बड़ा कांड हुआ, वहां माफी तो छोड़िए जयकार के नारे लगा रहे हैं। उस समय भारत बंद या दिल्ली बंद की बात नहीं की। JPSC आंदोलन पर श्री भगत ने कहा, मैं अपने छात्रों का सम्मान करता हूं। वो बहुत शालीन हैं, अपनी मर्यादाओं को जानते हैं और शांतिपूर्ण तरीके से बात रख रहे हैं। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा अवसर ढूंढने का प्रयास कर रहे थे।
सांसद ने सरकार की कार्रवाई गिनाई, “हेमंत सोरेन जी ने बहुत विनम्रता से समस्याएं सुनीं। 20 लोगों को अरेस्ट किया गया है। JPSC के अध्यक्ष को भी CID ने गिरफ्तार किया। ED ने भी केस दर्ज कर लिया है।उन्होंने आरोप लगाया, सीमावर्ती क्षेत्रों से ऐसे लोगों को बुलाया गया जो पुलिस को provoke कर रहे थे। उनके हाथ में पत्थर, जूते-चप्पल थे। लेकिन प्रशासन ने 6-6 बैरिकेड के बाद भी शालीनता दिखाई।
भगत ने कहा, 14 JPSC रद्द किया, बैकलॉग रद्द किया। TPC का एग्जाम जांच कराएंगे। IIM और एक्सपर्ट से सुधार की बात करेंगे।उन्होंने छात्रों से अपील की, आप किसी के बहकावे में ना आएं। आपकी मांगों के साथ हम लोग खड़े हैं। उस दर्द को मैंने समझा है, सदन में उठाया है, कैंडल मार्च किया है। राहुल गांधी जी भी छात्रों के साथ खड़े हैं।

See also  शराब घोटालाः एसीबी ने छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को किया गिरफ्तार, झारखंड लाने की तैयारी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now