जयराम महतो छात्रों के समर्थन में निर्जला व्रत पर बैठे, आंदोलन का अभी तक नहीं निकला कोई हल, आज तीसरे दौर की बैठक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 9, 2026

जयराम महतो छात्रों के समर्थन में निर्जला व्रत पर बैठे, आंदोलन का अभी तक नहीं निकला कोई हल, आज तीसरे दौर की बैठक

RANCHI: JLKM सुप्रीमो और डुमरी विधायक जयराम महतो JPSC और JSSC में भ्रष्टाचार के खिलाफ जयपाल सिंह स्टेडियम में चल रहे छात्रों के आंदोलन एवं उनके मांगों के समर्थन में रविवार को पुराने विधानसभा परिसर में एक दिवसीय निर्जला उपवास पर बैठे हैं। उन्होंने सरकार से छात्रों की मांगों पर जल्द से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की। जयराम महतो ने कहा कि छात्र लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। सरकार को उनकी मांगों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान करना चाहिए।उन्होंने स्पष्ट किया कि 10 अगस्त को प्रस्तावित विधानसभा मार्च में वह स्वयं भी शामिल होंगे। उनकी पार्टी ने भी छात्रों के विधानसभा मार्च को समर्थन देने का ऐलान किया है।जयराम महतो के उपवास और विधानसभा मार्च में शामिल होने के ऐलान से छात्र आंदोलन को समर्थन दिया है।

रविवार को दोपहर 12 बजे सरकार के चार मंत्रियों के साथ तीसरे दौर की बैठक होनी है। माना जा रहा है कि इस बैठक में कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। दूसरी ओर भूख हड़ताल के आठवें दिन देवेंद्रनाथ महतो की रविवार अहले सुबह तबीयत बिगड़ गई और फिलहाल डॉक्टरों ने Glc level 53 बताए उनके बाद डॉक्टरों की देख-रेख में सलाईन के माध्यम से उपचार जारी है।

See also  झारखंड में आज JMM करेगा प्रत्याशियों की घोषणा, देर रात सुलझा इंडिया गठबंधन में सीटों का फंसा पेच

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now