रांची: जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के विरोध में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच बुधवार को छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की देश के प्रख्यात इनोवेटर सोनम वांगचुक से वीडियो कॉल पर बातचीत हुई।इसी दौरान देश के प्रख्यात इनोवेटर सोनम वांगचुक से देवेंद्र नाथ महतो का लगभग आधे घंटे तक वीडियो कॉल के माध्यम से सीधा संवाद हुआ। बातचीत के दौरान सोनम वांगचुक ने आंदोलन व स्वास्थ्य की पूरी जानकारी ली, अपने बहुमूल्य विचार साझा किए तथा आंदोलन को शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हुए हौसला बढ़ाया।
संवाद के दौरान सोनम वांगचुक के आग्रह पर देवेंद्र नाथ महतो ने जल ग्रहण किया। साथ ही देवेंद्र नाथ महतो ने सोनम वांगचुक से रांची आकर आंदोलनरत छात्रों का मनोबल बढ़ाने का आग्रह भी किया।मीडिया से बातचीत में देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि जब तक जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती प्रक्रियाओं में हुई कथित अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच तथा अभ्यर्थियों की मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल एवं सत्याग्रह आंदोलन लगातार जारी रहेगा।

आंदोलनकारियों के अनुसार, वीडियो कॉल के दौरान सोनम वांगचुक के आग्रह पर देवेंद्र नाथ महतो ने जल ग्रहण किया। वहीं देवेंद्र ने वांगचुक से रांची आकर आंदोलनरत छात्रों का मनोबल बढ़ाने का भी आग्रह किया।बुधवार को जेपीएससी-जेएसएससी भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती महाभियान के तहत चल रहे सत्याग्रह धरना का 12वां दिन और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का चौथा दिन रहा। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी मौजूद रहे और अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन जारी रखा। देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि जब तक जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती प्रक्रियाओं में हुई कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच नहीं होती और अभ्यर्थियों की मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका सत्याग्रह और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रहेगा।






