सलमान खान छात्र आंदोलन के समर्थन में आए, कहा-पेपरलीक बहुत ही गंभीर मुद्दा, मैं छात्रों के स्टेंड के साथ

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 23, 2026

डेस्कः दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के आंदोलन को लेकर अब तक बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टारों से दूरी बनाई हुई थी लेकिन अब फिल्म अभिनेता सलमान खान छात्रों के समर्थन में उतर आए है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए पेपर लीक को लेकर छात्रों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। अमिताभ बच्चन, शाहरूख खान, अक्षय कुमार, अमीर खान जैसे बॉलीवुड के सुपर स्टार की खामोशी के बीच सलमान खान ने जैसे ही छात्रों के समर्थन में पोस्ट किया उसने पूरे आंदोलन के मनोबल को एक अलग धार दे दी है। सोशल मीडिया पर आलोचक अमिताभ बच्चन के 2012 वाले पोस्ट को शेयर कर उन्हें ट्रोल कर रहे है जिसमें उन्होंने दिल्ली में हुए धरना-प्रदर्शन पर बलप्रयोग का विरोध किया था। 20 जुलाई 2026 को जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान जिस तरह से लाठीचार्ज हुई और प्रदर्शनकारियों को पीटा गया उसके बाद बॉलीवुड के बड़े स्टारों की खामोशी को लेकर आक्रोश बना हुआ है।

See also  नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली,14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा

WhatsApp Image 2026 07 23 at 7.54.25 AM
इसी बीच सलमान खाने के पोस्ट ने छात्रों के मनोबल को बढ़ा दिया है। सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “बहुत शांतिपूर्ण आंदोलन था, बहुत दुख है कि इसे हिंसक मोड़ लेना पड़ा। मेरा दिल उन स्टूडेंट्स और उनके परिवारों के साथ है जिन्हें चोट लगी। पेपर लीक एक बहुत गंभीर मुद्दा है, और मुझे यह जानकर खुशी हुई कि हमारे देश के बच्चे एक बेहतर एजुकेशन सिस्टम के लिए एक साथ आए हैं, और उनके माता-पिता ने उनका साथ दिया।
मैं सच में उनके स्टैंड की तारीफ करता हूं, जिसमें उन्होंने मेहनत से पढ़ाई करने और अपना भविष्य और एक बेहतर, शिक्षित भारत बनाने के लिए लगन, ईमानदारी और इच्छा दिखाई है। यह आंदोलन, यह विरोध, इसके बारे में जाने का सही तरीका है, और स्टूडेंट्स ने यह शांति से किया है। बहुत हिम्मत वाले और बहादुर। शिक्षा के प्रति प्रेरित और मोटिवेटेड, यह पीढ़ी भारत को गर्व महसूस कराएगी।
यह मुद्दा स्टूडेंट्स और एजुकेशन सिस्टम के बीच का है, इसे राजनीतिक रूप से हाईजैक नहीं किया जाना चाहिए, इसका क्रेडिट सिर्फ हमारे देश के स्टूडेंट्स को जाना चाहिए, और मुझे यकीन है कि सरकार भी उन्हें पूरा सपोर्ट देगी और इसे एक मजबूत एजुकेशन सिस्टम बनाएगी। यह विन-विन सिचुएशन है। एक पॉजिटिव फैसले की उम्मीद और प्रार्थना कर रहा हूं। भगवान आप सभी का भला करे जो शिक्षित होना चाहते हैं।
एजुकेशन अगला ट्रेंड और फैशन होना चाहिए, और साल दर साल इसे और ट्रेंडी और फैशनेबल होना चाहिए, इतने बाहर से लोग पढ़ाई करने के लिए इंडिया आएं और इंडिया एक एजुकेशनल हब बन जाए।”

See also  सिमडेगा में पुलिस जवान राजू तिर्की अपने ही बंदूक की गोली के हुए शिकार,आरक्षी की मौत पर SP ने गठित की जांच टीम

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now