प्रिंस खान का करीबी सैफी कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार ,दुबई भागने की फिराक में था ‘मेजर’

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 19, 2026

DESK:झारखंड के आतंक का पर्याय बन चुके गैंगस्टर प्रिंस खान के सबसे करीबी गुर्गे सैफी उर्फ मेजर को इंटरपोल की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि सैफी, दुबई फरार होने की तैयारी में था लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे कोलकाता में गिरफ्तार कर लिया।

CSK ने BCCI से की शिकायत: SRH मैच में ‘काला जादू’ जैसी हरकत का आरोप
धनबाद पुलिस को उसकी गतिविधियों की गुप्त सूचना पहले ही मिल गई थी।इसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए कोलकाता पुलिस से समन्वय स्थापित किया गया।धनबाद पुलिस ने सैफी की पूरी डिटेल्स साझा की।जिसके आधार पर कोलकाता एयरपोर्ट पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस ऑपरेशन में दोनों राज्यों की पुलिस की संयुक्त कार्रवाई निर्णायक साबित हुई।गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि सैफी से पूछताछ की जा रही है और उसे जल्द ही धनबाद लाने की प्रक्रिया जारी है। वहीं सिंदरी एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम और विधि-व्यवस्था डीएसपी नौशाद आलम खुद कोलकाता में मौजूद हैं और पूरे ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं।सैफी उर्फ मेजर, प्रिंस खान का बेहद करीबी और उसका‘राइट हैंड’ माना जाता है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, वह कारोबारियों, ठेकेदारों और प्रभावशाली लोगों से रंगदारी वसूलने का काम करता था। रकम नहीं देने पर गोलीबारी और बमबाजी जैसी घटनाओं को अंजाम दिलवाता था।

See also  Abhishek Banerjee ने Hemant Soren के हेलीकॉप्टर का किया इस्तेमाल, उड़ान अनुमति विवाद को लेकर बीजेपी पर साधा निशाना

हेमंत सोरेन 21 अप्रैल को बांटेंगे नियुक्ति पत्र, झारखंड को मिलेंगे 64 CDPO

रंगदारी वसूली के बाद सैफी सोशल मीडिया पर धमकी भरे मैसेज भी वायरल करता था। जिसमें वह खुद को ‘मेजर’ बताते हुए खुलेआम प्रिंस खान के लिए पैसे की मांग करता था। उसके खिलाफ कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।पुलिस अधिकारियों का मानना है कि सैफी की गिरफ्तारी से प्रिंस खान गिरोह की कमर टूट सकती है और रंगदारी नेटवर्क पर बड़ा असर पड़ेगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now