दिवंगत सुदिव्य सोनू की अस्थियां बराकर नदी में विसर्जित, बेटे श्रेयस ने नम आखों ने दी अंतिम विदाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 7, 2026

गिरिडीहः झारखंड सरकार में मंत्री रहे दिवंगत सुदिव्य सोनू के निधन के बाद सोमवार को उनकी अस्थियों को बराकर नदी में विसर्जित किया गया। सुदिव्य सोनू के बेटे श्रेयस ने नम आंखों से अपने पिता को अंतिम विदाई दी। इस दौरान परिवार के सदस्या और करीबी लोग मौजूद रहे और पापंपरिक विधि विधान से अस्थि विसर्जन की प्रक्रिया पूरी की गई।

WhatsApp Image 2026 09 07 at 1.10.19 PM
अस्थियों को बराकर नदी में प्रवाहित करते समय श्रेयस भावुक नजर आये। परिवार के करीबी सदस्य और शुभचिंतक भी इस दौरान मौजूद रहे। धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार अस्थि विसर्जन की प्रक्रिया पूरी की गयी। नदी में अस्थियां प्रवाहित करने के साथ ही अंतिम संस्कार से जुड़ा एक महत्वपूर्ण धार्मिक संस्कार पूरा हुआ।


अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में जुटे थे लोग
सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन रविवार को हुआ था। इसके बाद गिरिडीह स्थित उनके गृह क्षेत्र में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा और अंतिम दर्शन के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक, पार्टी कार्यकर्ता और आम लोग मौजूद रहे। लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर अंतिम विदाई दी।

राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी रहा असर
सुदिव्य कुमार सोनू गिरिडीह से झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक और राज्य सरकार में मंत्री थे। उनके निधन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से श्रद्धांजलि दी गयी। सोमवार को बराकर नदी में अस्थि विसर्जन के साथ उनके अंतिम संस्कार की धार्मिक प्रक्रिया का एक और चरण पूरा हुआ।

See also  रांची से दिल्ली जाने वाला एयर एंबुलेंस सिमरिया में क्रैश, खराब मौसम की वजह से सर्च में परेशानी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now