लोहरदगा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुखैर भगत की अध्यक्षता में छात्रों की गूंज अभियान का आयोजन, पार्टी सह-प्रभारी सीरिबेल्ला प्रसाद ने विद्यार्थियों को किया संबोधित

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 22, 2026

लोहरदगाः बुधवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी, लोहरदगा के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष सुखैर भगत की अध्यक्षता में “छात्रों की गूंज” अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों के साथ एक विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन बलदेव साहू महाविद्यालय, लोहरदगा के ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों की समस्याओं को सुनना, शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त अनियमितताओं पर चर्चा करना तथा छात्रों की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाना था।

1 14
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी डॉ. सीरिबेल्ला प्रसाद ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “देश का भविष्य उसके छात्र हैं और उनकी आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता। कांग्रेस पार्टी छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है। आज देशभर में पेपर लीक, परीक्षा में अनियमितताएँ, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी, पारदर्शिता का अभाव तथा युवाओं के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ हो रहा है। ‘छात्रों की गूंज’ अभियान का उद्देश्य छात्रों की वास्तविक समस्याओं को सुनकर उन्हें राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाना तथा सरकार को जवाबदेह बनाना है। शिक्षा व्यवस्था निष्पक्ष, पारदर्शी, समयबद्ध और छात्रों के हित में होनी चाहिए।”

See also  लोहरदगा में ब्राउन सूगर बेचते दो युवक गिरफ्तार, SP को मिली गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

2 13
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष करती रहेगी तथा युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए हर स्तर पर आवाज़ बुलंद करेगी।
इस अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं ने भी परीक्षा प्रणाली, रोजगार, उच्च शिक्षा, छात्रवृत्ति, भर्ती प्रक्रिया तथा अन्य शैक्षणिक समस्याओं से संबंधित अपने विचार एवं सुझाव साझा किए, जिन्हें कांग्रेस पार्टी द्वारा संबंधित मंचों तक पहुँचाने का आश्वासन दिया गया।कार्यक्रम के उपरांत प्रेस बंधुओं, प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया के सम्मानित पत्रकारों के साथ संवाद आयोजित किया गया, जिसमें अभियान की रूपरेखा, उद्देश्य एवं छात्रों से प्राप्त सुझावों की जानकारी साझा की गई।

3 12
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव डॉ. अजय नाथ सहदेव, प्रदेश महासचिव एवं अग्रणी मोर्चा प्रभारी (लोहरदगा) बलजीत सिंह बेदी, प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद, प्रदेश अनुशासन समिति अध्यक्ष (युवा कांग्रेस) सौरभ अग्रवाल, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष विनय उराँव, प्रदेश युवा संगठन प्रभारी, जिला महासचिव शाहिद अहमद बेलू, पवन गौतम, सलीम अंसारी, सदरुल अंसारी, संतोषी उराँव, जिला सोशल मीडिया प्रभारी प्रकाश उराँव, सचिव दीपक ठाकुर, प्रखण्ड अध्यक्ष जुगल भगत, तनवीर गौहर, अनिल उराँव, बुधदेव उराँव, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मोज्जमील अंसारी, सोनू कुरैशी, प्रदेश युवा महासचिव विशाल डूंगडूंग, जिला युवा अध्यक्ष दानिश अली, NSUI प्रदेश महासचिव सबिता कुमारी, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष हरी भगत, पूर्व एनएसयूआई जिला अध्यक्ष मनौवर आलम, संगीता उराँव, सरिता देवी, अनीमा कुजूर, पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष विनोद सिंह खेरवार, स्वाति महली, सुमेश्वर खेरवार, गुलाम जिलानी, इमरोज अंसारी, जगमनी उराँव, आफताब अंसारी, असलम अंसारी, मैल्कुज जफर, अल्ताफ अंसारी, जाहिद अंसारी, मुदस्सिर अंसारी, हसबूल खान, शैलेश कुमार, गुलाम दस्तगीर, विकास राम, माज अंसारी, आर्यन उराँव, सुहैल अंसारी, हेमा मिंज, वासिद आलम, विशाल उराँव सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

See also  लोहरदगा जिला परिषद अध्यक्ष रीना कुमारी ने उपायुक्त को सौंपा इस्तीफा, अविश्वास प्रस्ताव पर टली वोटिंग

4 115 126 117 108 9

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now