कोडरमा में छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले युवक की पिटाई, कोचिंग जाते समय परेशान कर रहा था मनचला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 11, 2026

कोडरमा में छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले युवक की पिटाई, कोचिंग जाते समय परेशान कर रहा था मनचला

कोडरमाः तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत वीर कुंवर सिंह चौक के पास कोचिंग जा रही छात्राओं से छेड़छाड़ करना एक मनचले को भारी पड़ गया। आक्रोशित अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़कर जमकर पिटाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। घटना शनिवार अपराह्न करीब 5 बजे की है। तिलैया थाना क्षेत्र के पचीसिया गली निवासी 30 वर्षीय अंकित लोहिया, पिता- महेंद्र लोहिया पर आरोप है कि वह वीर कुंवर सिंह चौक के समीप कोचिंग आने-जाने वाली छात्राओं के साथ आए दिन छेड़छाड़ करता था। इससे छात्राओं को काफी परेशानी हो रही थी। एक छात्रा ने घर पहुंचकर अपने पिता को पूरी बात बताई। इसके बाद छात्रा के पिता अपने कुछ सहयोगियों के साथ शनिवार को वीर कुंवर सिंह चौक के पास बैठकर स्थिति पर नजर रखने लगे। जैसे ही छात्रा कोचिंग से निकली, अंकित लोहिया ने उस पर भद्दे कमेंट्स करने शुरू कर दिए और छेड़खानी करने लगा।
पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा
मौके पर मौजूद छात्रा के पिता और उनके सहयोगियों ने बिना देरी किए अंकित को पकड़ लिया। देखते ही देखते आसपास भीड़ जमा हो गई और लोगों ने मनचले की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अंकित लोहिया छेड़छाड़ की बात स्वीकार करता नजर आ रहा है। बाद में आक्रोशित लोगों ने अंकित को तिलैया थाना पुलिस को सौंप दिया। छात्रा के पिता ने थाने में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि वीर कुंवर सिंह चौक के आसपास कई कोचिंग संस्थान हैं, जहां शहर और दूरदराज से सैकड़ों छात्र-छात्राएं पढ़ने आती हैं। मनचलों की हरकतों से स्थानीय लोग पहले से आक्रोशित थे। शनिवार की इस कार्रवाई से लोगों ने राहत की सांस ली है और पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

See also  रांची में चोरी केस में पकड़ी गई महिला ने पंडरा ओपी में लगाई फांसी, पति का दावा- कमरे के बाहर पुलिस थी तैनात तो कैसे हुई घटना
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now