लोहरदगा DC ने अवकाश के दिन क्षेत्र में निकलकर किया SIR अभियान का निरीक्षण, कहा- हर पात्र मतदाता तक पहुंचे अभियान, नहीं छूटना चाहिए एक भी नाम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 5, 2026

लोहरदगा DC ने अवकाश के दिन क्षेत्र में निकलकर किया SIR अभियान का निरीक्षण, कहा- हर पात्र मतदाता तक पहुंचे अभियान, नहीं छूटना चाहिए एक भी नाम

लोहरदगा : विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को तय समय में पूरा कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी कड़ी में उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी संदीप कुमार मीना ने रविवार को साप्ताहिक अवकाश के बावजूद स्वयं विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर बूथ लेवल ऑफिसरों (बीएलओ) द्वारा घर-घर चलाए जा रहे गणना पत्र वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्य का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि अभियान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी-सह-निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी अमित कुमार, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी-सह-सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी मुक्ति किंड़ो समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026 07 05 at 3.25.46 PM

बूथों पर परखी जमीनी हकीकत
उपायुक्त ने लूथरन उच्च विद्यालय अंतर्गत बूथ संख्या-292 एवं 293 तथा उर्सुलाइन बालिका विद्यालय अंतर्गत बूथ संख्या-288 का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ से गणना पत्र वितरण, संग्रहण और ऑनलाइन डिजिटाइजेशन की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही घर-घर संपर्क अभियान को और तेज करने तथा शत-प्रतिशत मतदाताओं तक पहुंच बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विशेष पुनरीक्षण की सफलता तभी संभव है, जब कोई भी पात्र मतदाता इस प्रक्रिया से वंचित न रहे।

See also  सांसद सुखदेव भगत हिमाचल में संगठन सृजन अभियान की कमान संभालने पहुंचे, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सक्खू ने किया स्वागत

WhatsApp Image 2026 07 05 at 3.25.52

समीक्षा बैठक में दिए स्पष्ट निर्देश
निरीक्षण के बाद नगर परिषद कार्यालय में एईआरओ, बीएलओ सुपरवाइजर, वोलेंटियर्स और आईसीटी इंस्ट्रक्टर्स के साथ समीक्षा बैठक हुई। उपायुक्त ने अभियान की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा करते हुए सभी कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और निर्धारित समय-सीमा के भीतर लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गणना पत्रों के डिजिटाइजेशन में भी पूरी सावधानी बरती जाए, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि की गुंजाइश न रहे।

WhatsApp Image 2026 07 05 at 3.25.47 PM

मतदाताओं से समय पर प्रक्रिया पूरी करने की अपील
उपायुक्त ने जिले के सभी मतदाताओं से अपने संबंधित बीएलओ से गणना पत्र की दो प्रतियां प्राप्त कर उसे सही ढंग से भरने, हस्ताक्षर करने और समय पर बीएलओ को वापस जमा करने की अपील की। उन्होंने बताया कि जमा करने के बाद एक प्रति पावती के रूप में मतदाता को वापस दी जाएगी। इसी प्रक्रिया के पूरा होने के बाद संबंधित मतदाता का नाम 5 अगस्त 2026 को प्रकाशित होने वाली प्रारूप मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। उन्होंने लोगों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने के लिए विशेष पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग करने का आग्रह किया।

See also  रामेश्वर उरांव के साथ आए AIMIM के कई दिग्गज नेता, धीरज साहू ने किया स्वागत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now