रांचीः पुरूलिया रोउ़ स्थित उर्सुलाइन इंटर कॉलेज में सोमवार को एक छात्रा के नोज रिंग पहनने का मामले पर कॉलेज परिसर में विवाद उत्पन्न हुआ।जूही सिंह नाम की छात्रा को नोज रिंग ( नाक में पहनने का गहना) कॉलेज से निष्कासित किए जाने पर अखिल भारतीय परिषद (एबीवीपी) ने कॉलेज परिसर में कॉलेज के खिलाफ नारेबाजी की।
वहीं, कॉलेज के मुख्य द्वार के समक्ष पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। करीबन 4 घंटो तक कॉलेज परिसर में हंगामा हुआ। मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंची व मामले को शांत करने की कोशिश की।एबीवीपी केंद्रीय कार्य सदस्य दिशा दित्या ने कहा कि किसी छात्रा के साथ उसकी सांस्कृतिक अथवा पारंपरिक पहचान के कारण भेदभावपूर्ण व्यवहार किया गया है, तो यह अत्यंत गंभीर विषय है।
शिक्षा संस्थानों में प्रत्येक विद्यार्थी की गरिमा, सम्मान और संवैधानिक अधिकारों का संरक्षण सुनिश्चित किया जाना चाहिए। एबीवीपी ने इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष व पारदर्शी जांच कराने की मांग करता हैं।वहीं छात्रा का आरोप हैं कि 16 जून से कक्षा शुरू होने के बाद उसे नोज रिंग हटाने के लिए कहा गया। उसने प्रबंधन को बताया कि चिकित्सकीय कारणों से वह तत्काल नोज रिंग नहीं निकाल सकती, उसकी बात नहीं सुनी गई।
छात्र ने कहा बिना किसी लिखित नोटिस के उसे स्कूल से बाहर कर दिया गया। उसने आरोप लगाया कि इस दौरान उसके धर्म और क्षेत्रीय पहचान को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं। यहां तक कि इस दौरान उसके धर्म और क्षेत्रीय पहचान को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं।


