- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

FathersDay पर हेमंत सोरेन ने दिशोम गुरु को किया याद, कहा-पिता केवल रिश्ता नहीं, संघर्ष-साहस-संकल्प और संस्कार की पाठशाला हैं

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 21, 2026

FathersDay पर हेमंत सोरेन ने दिशोम गुरु को किया याद, कहा-पिता केवल रिश्ता नहीं, संघर्ष-साहस-संकल्प और संस्कार की पाठशाला हैं

रांचीः फादर्स डे के मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पिता दिशोम गुरु शिबू सोरेन को याद किया है। हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर झारखंड निर्माता पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को याद करते हुए लिखा है कि पिता केवल एक रिश्ता नहीं, बल्कि संघर्ष, साहस, संकल्प और संस्कार की वह पाठशाला हैं, जहाँ जीवन जीने का सबसे बड़ा ज्ञान मिलता है।
स्मृति शेष बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी ने हमें हमेशा सिखाया कि लोगों का विश्वास ही सबसे बड़ी ताकत है और अपने राज्य और लोगों के अधिकारों के लिए हर परिस्थिति में डटकर खड़ा रहना ही सच्ची सेवा है। उनके अथक संघर्ष, त्याग, विचारों और आशीर्वाद से ही हमें जनसेवा का मार्ग मिला है।
तपती धूप में बरगद-सी छाया हैं बाबा,
संघर्ष की राह में अटूट हौसला हैं बाबा।
हमारी सोच, हमारे संस्कार, हमारी पहचान हैं बाबा,
एक पिता ही नहीं, पूरे समाज का स्वाभिमान हैं बाबा।
मेरे पिता, मेरे मार्गदर्शक, मेरे शिक्षक स्मृति शेष बाबा दिशोम गुरु जी को शत-शत नमन।

See also  बाबा सिद्धिकी के हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने ली, लेटर में लिखा- सलमान खान हम ये जंग नहीं चाहते थे लेकिन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now