- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

रांची सहित 17 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, झारखंड में सामान्य से 56% कम हुई हैं बारिश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 18, 2026

रांची सहित 17 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, झारखंड में सामान्य से 56% कम हुई हैं बारिश

रांचीः प्रशांत महासागर में अल नीनो की स्थिति बनने और झारखंड में मॉनसून की बेरुखी के बाद गुरुवार से एक बार फिर मॉनसून के सक्रिय होने की संभावना बढ़ गयी है। गुरुवार और शुक्रवार को रांची सहित 17 जिलों में दोपहर के बाद मौसम बदलने की संभावना है। इनमें खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ शामिल हैंं।
इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा के रफ्तार से आंधी चलने तथा मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। मौसम विभाग ने इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बाकी सात जिलों में भी तेज हवा के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात और कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, एक जून से 17 जून तक झारखंड में सामान्य से 56 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इस अवधि में सामान्य वर्षापात 67 मिमी होना चाहिए था।

See also  देर रात पलामू और लातेहार जेल में छापेमारी, सभी वार्डो की ली गई तलाशी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now