डेस्कः ममता बनर्जी को एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे है। गुरुवार को टीएमसी से राज्यसभा सांसद प्रकाश बारिक ने इस्तीफा दे दिया। अब तक तीन राज्यसभा सांसद पार्टी छोड़ चुके हैं. इससे पहले टीएमसी के दो राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय और सुष्मिता देव राज्यसभा से इस्तीफा दे चुके हैं।आज प्रकाश चिक बाराइक के इस्तीफे के बाद टीएमसी के राज्यसभा में 10 सांसद रह जाएंगे।बता दें कि राज्यसभा में टीएमसी में 13 सांसद थे।सूत्रों के मुताबिक, आने वाले एक हफ्ते में टीएमसी के तीन और राज्यसभा सांसद इस्तीफा दे सकते है।
ममता बनर्जी की पार्टी के राज्यसभा में 10 सांसद हैं. जबकि लोकसभा में 28 सांसद हैं।बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी अपनी पार्टी के सांसदों और विधायकों को एकजुट रखने में नाकाम रही हैं। ममता बनर्जी की पार्टी से विधानसभा में 80 विधायक जीते थे, जिनमें से 58 ने अलग गुट बना लिया है और बागी नेता ऋतब्रत बनर्जी को अपना नेता मान लिया है।
प्रकाश चिक बराइक (Prakash Chik Baraik) अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पुराने कद्दावर नेताओं में से एक हैं। सुखेंदु शेखर राय और सुष्मिता देव के बाद उन्होंने भी राज्यसभा सांसद का पद छोड़ा है।इससे राज्यसभा में भी टीएमसी दो धड़ों में बंटती नजर आ रही है। वो पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले के रहने वाले हैं। टीएमसी के एक प्रमुख आदिवासी चेहरे के रूप में जाने जाते हैं। राजनीति में आने से पहले वे एक चाय बागान कर्मचारी (Tea Garden Employee) और मजदूर नेता के रूप में सक्रिय थे।
प्रकाश चिक बराइक को तृणमूल कांग्रेस में अभिषेक बनर्जी का बेहद करीबी माना जाता है।पार्टी ने उन्हें अगस्त 2023 में पश्चिम बंगाल से निर्विरोध राज्यसभा भेजा था। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में अलीपुरद्वार निर्वाचन क्षेत्र से भी चुनाव लड़ा था।उन्होंने साल 2004 में उत्तरी बंगाल विश्वविद्यालय से संबद्ध सूर्यसेन कॉलेज सिलीगुड़ी से कॉमर्स में स्नातक किया था।




