- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

सरायकेला के चांडिल में ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, VIDEO

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 15, 2026

सरायकेला के चांडिल में ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, VIDEO

सरायकेला: जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र स्थित चिलगु मोड़ पर सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान चिलगु निवासी जितेन दास के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, जितेन दास किसी निजी कार्य से राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर गया था। इसी दौरान वह एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए।


ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में चल रहे पुल एवं सड़क निर्माण कार्य में अत्यधिक देरी के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। उनका कहना है कि अधूरी और असुरक्षित सड़कें आम लोगों की जान पर भारी पड़ रही हैं।स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने प्रशासन तथा एनएचएआई से निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक सड़क को पूरी तरह सुरक्षित और सुगम नहीं बनाया जाएगा, तब तक इस तरह की घटनाएं होती रहेंगी।
ग्रामीणों ने मृतक जितेन दास के परिजनों को सरकारी सहायता और उचित मुआवजा देने की मांग भी उठाई है। लोगों ने इस हादसे को सड़क सुरक्षा और अधूरे निर्माण कार्यों से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए जिम्मेदार एजेंसियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की है।वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है

See also  लड़का वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी, 12वीं की छात्रा ने धमकी से डरकर लगा ली फांसी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now