डेस्कः देश की नामचीन एंकरों में शुमार अंजना ओम कश्यप और TV Today Group ने Khan Sir,Abhinay Maths, Babita Tyagi समेत 8 लोगों के खिलाफ Delhi Highcourt में मुकदमा दाखिल किया। Youtube,Meta और X के सभी प्लेटफ़ॉर्म से उनके खिलाफ बोली गई बातों को हटाने की मांग की, साथ में हर्जाने के तौर 2 करोड़ रुपया भी मांगा है।
अंजना के दो कौड़ी के शिक्षक वाले बयान पर बने वीडियो पर बवाल
दरअसल,इन दोनों के बीच विवाद हाल ही में यूट्यूब शिक्षकों और मुख्यधारा के मीडिया की भूमिका पर बहस छिड़ने के कारण शुरू हुआ था। पत्रकार अंजना ओम कश्यप द्वारा यूट्यूब पर पढ़ाने वाले शिक्षकों को लेकर कथित तौर पर कुछ नकारात्मक टिप्पणियां की गई थीं। इसके जवाब में खान सर ने अपनी कक्षाओं और सार्वजनिक मंचों से करारा पलटवार करते हुए शिक्षकों के सम्मान की बात कही थी। इसके बाद से सोशल मीडिया पर दोनों के बीच विवाद के कई वीडियो और मीम्स वायरल हो गए है।अंजना ने नीट पेपर लीक और सीबीएसई परीक्षा को लेकर हुए विवाद के बीच कोचिंग सेंटरों पर निशाना साधा था और सोशल मीडिया पर आकर वीडियो के माध्यम से छात्रों को पढ़ाने और अपनी बातें पहुंचाने वाले शिक्षकों पर निशाना साधते हुए उन्हें दो कोड़ी का कह दिया था। इसके बाद विवाद बढ़ और ऐसे शिक्षकों ने अंजन ओम कश्यप पर वीडियो बनाकर अपनी भड़ास निकाली।
अंजना ने हमारे विरुद्ध मानहानि का दावा दायर किया है - 2 करोड़ का हरज़ाना (सब कुछ 2 ही -कोड़ी से करोड़ )
यह उनका वैधानिक अधिकार है और हम उसका सम्मान करते हैं।
उसी प्रकार हमें भी अपने पक्ष, अपनी प्रतिष्ठा और अपने अधिकारों की रक्षा का पूरा अधिकार है। हमारे पास भी तथ्य हैं, प्रश्न… https://t.co/oRtqmkFYD5— Abhinay Maths (@abhinaymaths) June 6, 2026
खान सर ने ना सरेंडर किया, ना अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई
मशहूर कोचिंग शिक्षक खान सर ने शनिवार को पटना सिविल कोर्ट में ना सरेंडर किया और ना ही उनके वकील की ओर से अग्रिम जमानत के लिए कोई याचिका दायर की गई। पूरे दिन कोर्ट परिसर में गहमागहमी रही। पुलिस बल की तैनाती रही। फायरिंग केस में पटना पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में है।


