विधायक और आरजेडी उम्मीदवार रीतलाल यादव के ठिकानों पर छापेमारी, चुनाव से पहले बाहुबली पर दबिश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 31, 2025

विधायक और आरजेडी उम्मीदवार रीतलाल यादव के ठिकानों पर छापेमारी, चुनाव से पहले बाहुबली पर दबिश

पटनाः दानापुर से विधायक और आरजेडी विधायक रीतलाल यादव के ठिकानों पर छापेमारी की गई है। भागलपुर सेंट्रल जेल में बंद रीतलाल यादव के पटना स्थित खगौल आवास पर छापेमारी की गई है। पुलिस ने रीतलाल यादव के कोथवां स्थित आवास और अन्य रिश्तेदारों के यहां छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव से संबंधित मामलों को लेकर पुलिस ने छापेमारी की है। आरजेडी उम्मीदवार रीतलाल यादव के समर्थकों पर जनता को धमकाने, डराने और पैसे का लोभ देने की सूचना पुलिस को मिली थी। रीतलाल यादव के खिलाफ बीजेपी उम्मीदवार के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव खड़े है।

मंत्री इरफान अंसारी समेत तीन विधायकों को नहीं मिली विदेश जाने की अनुमति, कलकत्ता हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका
गुरुवार की दोपहर बड़ी संख्या में पुलिस बल रीतलाल यादव और उनके रिश्तेदार श्रवण, साला चिकू और मंटू के आवास पर पहुंची और छापेमारी अभियान शुरू कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद रीतलाल यादव की पत्नी रिंकू देवी ने स्थानीय पुलिस और मौजूदा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सरकार पर डराने, धमकाने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार नहीं चाहती है कि इस चुनाव में रीतलाल यादव की जीत हो। वो इस तरह की कार्रवाई को रीतलाल के रिश्तेदारों और समर्थकों का मनोबल तोड़ने की साजिश कह रही है। रिंकू देवी का कहना है कि सरकार की ये साजिश कामयाब नहीं होगी।

See also  बिहार के पूर्व सांसद पूर्णमासी राम का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर

मोकामा में जनसुराज के नेता की हत्या, बाहुबली अनंत सिंह के समर्थकों पर लगा आरोप, पहले लाठी डंडे से की पिटाई फिर मार दी गोली
रीतलाल और उनके रिश्तेदारों के खिलाफ पुलिस दबिश को लेकर खगौल थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि रीतलाल के रिश्तेदार श्रवण राय, साला चिकू और मंटू स्थानीय लोगों को आरजेडी के पक्ष में मतदान करने को लेकर लालच देने के साथ ही साथ डराने और धमकाने का काम कर रहा है। इस मामले को गंभीरता लेते हुए पुलिस ने एक स्टेशन डायरी कर तीनों आरोपियों के आवास पर पूछताछ के लिए छापेमारी की थी लेकिन तीनों अपने आवास पर नहीं मिले।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now