हमले के बाद खान सर का कोचिंग सेंटर बंद,छात्र-छात्राएं सड़क पर बैठकर कर रहे हैं प्रदर्शन, लगाए जिंदाबाद के नारे

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 3, 2026

हमले के बाद खान सर का कोचिंग सेंटर बंद,छात्र-छात्राएं सड़क पर बैठकर कर रहे हैं प्रदर्शन, लगाए जिंदाबाद के नारे

पटना:मंगलार रात खान सर की कोचिंग ग्लोबल स्टडीज पर हमला हुआ है। इस हमले के बाद खान सर ने आज क्लास लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने छात्रों से कहा, “आज पढ़ाई नहीं हो पाएगी।” इस दौरान छात्रों ने “खान सर जिंदाबाद” के नारे लगाए। मारपीट और तोड़फोड़ की घटना के बाद खान सर ने बड़ा फैसला लिया है। बुधवार (3 जून) को उनकी कोचिंग पूरी तरह बंद रहेगी और अगले कुछ दिनों तक संस्थान के संचालन पर रोक रहने की संभावना है।घटना के बाद कोचिंग परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया था।आज सुबह बड़ी संख्या में छात्र कोचिंग पहुंचे हैं।छात्रों ने खान सर जिंदाबाद के नारे लगाए।खान सर ने छात्रों से कहा कि आज पढ़ाई नहीं हो पाएगी।खान सर ने बताया कि कुछ लोग कोचिंग में घुस आए और गार्ड के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसका सिर फट गया। घटना के समय ऑनलाइन क्लासेस भी चल रही थीं। घायल गार्ड को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


शिक्षक खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर हुई गोलीबारी की घटना के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, पटना पुलिस ने यह जानकारी दी है।ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनन्द की गिरफ्तारी भी हुई है।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों में एक कोचिंग संस्थान का डायरेक्टर भी शामिल है। फिलहाल, पुलिस पूरी घटना और इसमें अन्य संदिग्धों की संभावित संलिप्तता की सक्रियता से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में और भी गिरफ्तारियां संभव हैं।


धमकी और साजिश के आरोप
खान सर ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने कोचिंग को दो दिन के अंदर ‘उड़ा देने’ की धमकी दी है। उन्होंने इसे सुनियोजित और बचकाना हरकत बताया है।साथ ही उन्होंने कहा कि अगल-बगल के कुछ कोचिंग वाले इस घटना में शामिल हो सकते हैं।

गोलीबारी के बयान पर सफाई
शुरुआत में खान सर ने गोली चलने की बात कही थी, लेकिन बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि उस समय माहौल काफी तनावपूर्ण था, जिससे स्थिति को लेकर भ्रम हो गया। उन्होंने आगे कहा कि जैसा गार्ड ने बताया वही मैंने बोला। मारपीट में गार्ड बुरी तरह से घायल हो गया है।उसका इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि अभी तक गोलीबारी की पुष्टि नहीं हुई है।जांच जारी है।
FIR दर्ज, CCTV से जांच
खान सर ने इस मामले में नामजद FIR दर्ज कराई है। पुलिस CCTV फुटेज की जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान में जुटी है। पटना के SSP कार्तिकेय शर्मा ने कहा है कि सभी सबूतों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं टाउन DSP राजेश रंजन ने बताया कि शुरुआती जांच में गोलीबारी की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल मामले में मारपीट और तोड़फोड़ की जांच जारी है और जल्द ही गिरफ्तारी की संभावना ह।

See also  तीन सालों की लंबी अवधि में देश की जीडीपी में मात्र 3 प्रतिशत की वृद्धि हुई-सूर्यकांत शुक्ला
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now