वैशालीः मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हेलिकॉप्टर हाजीपुर से उड़ान भरते ही 3 मिनट तक हवा में स्थिर हो गया। वो स्टेडियम के ऊपर ही एक ही जगह पर मंडराता रहा।हेलिकॉप्टर के होवर करने से अक्षयवट राय स्टेडियम में नीचे खड़े लोग इधर-उधर भागने लगे।हेलीकॉप्टर के अपेक्षा से अधिक समय तक हवा में रहने से मौके पर मौजूद अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों की चिंता बढ़ गई।
टेकऑफ के बाद हवा में रुका रहा हेलीकॉप्टर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हेलीकॉप्टर ने स्टेडियम से सामान्य रूप से उड़ान भरी, लेकिन आगे बढ़ने के बजाय कुछ देर तक एक ही स्थान पर हवा में मंडराता रहा। इसे देखते हुए एहतियात के तौर पर पुलिस ने स्टेडियम में मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थान की ओर हटाना शुरू कर दिया। कुछ समय के लिए वहां अफरा-तफरी जैसी स्थिति भी बनी रही।
हाजीपुर में फंसा CM सम्राट का हेलीकॉप्टर, मची अफरा तफरी
CM सम्राट चौधरी के हेलीकॉप्टर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है
हेलीकॉप्टर के रुकने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया
#SamratChoudhary #Hajipur #BiharNews #BreakingNews #Helicopter #BiharPolitics #HindiNews #LatestNews pic.twitter.com/sq1bOV2UC1
— Live Dainik (@Live_Dainik) July 11, 2026
लोकेशन स्पष्ट होने के बाद पटना के लिए रवाना
करीब सात मिनट बाद हेलीकॉप्टर ने सामान्य रूप से उड़ान जारी रखी और पटना की ओर रवाना हो गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने बाद में बताया कि पायलट को आगे की लोकेशन स्पष्ट नहीं मिल रही थी। इसी कारण हेलीकॉप्टर को कुछ समय तक हवा में होल्ड करना पड़ा। लोकेशन स्पष्ट होने के बाद उड़ान सामान्य रूप से जारी रखी गई।
प्रशासन ने बताया सामान्य प्रक्रिया
घटना के बाद प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह सुरक्षा और उड़ान संचालन से जुड़ी सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा था।अधिकारियों के अनुसार पूरे समय स्थिति नियंत्रण में रही और किसी प्रकार की तकनीकी या सुरक्षा संबंधी समस्या नहीं थी।


