रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार से 11 जून तक लगातार विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे। वे वित्तीय वर्ष की प्राथमिकताओं और योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति को लेकर विभागों की जवाबदेही भी तय करेंगे। वित्तीय वर्ष 2025-26 में किन विभागों की क्या उपलब्धि रही, चालू वित्तीय वर्ष की क्या कार्ययोजना है, इसे भी जानेंगे। इस समीक्षा बैठक के बाद विकास कार्यो में तेजी आने की उम्मीद है। बैठक में विभागीय मंत्री, मुख्य सचिव, विकास आयुक्त और विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। हर विभाग को योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट, उपलब्धियां, लक्ष्य और आगे की रणनीति पेश करने को कहा गया है। गौरतलब है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1,45,400 करोड़ का मूल बजट था। इसके विरूद्ध 1,23,659 करोड़ रुपए ही खर्च हुए। कुल राजस्व आय का लक्ष्य 1,25,153 करोड़ की जगह 1,01,427 करोड़ ही जमा हुआ।
जानिए, किस विभाग की कब होगी समीक्षा
25 मई- जल संसाधन, वित्त और वाणज्यि कर विभाग
26 मई- स्कूली शिक्षा तथा महिला-बाल विकास व सामाजिक सुरक्षा विभाग
27 मई- ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य और पंचायती राज विभाग
29 मई- नगर विकास, आवास एवं पथ निर्माण विभाग
1 जून- कल्याण तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग
2 जून- स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं खाद्य, सार्वजनिक वितरण विभाग
3 जून- खान-भूतत्व, भवन निर्माण एवं उद्योग विभाग
4 जून- श्रम, नियोजन, योजना एवं विकास तथा उर्जा विभाग
5 जून- उच्च एवं तकनीकी शिक्षा तथा पर्यटन विभाग
8 जून- कृषि, पशुपालन, सहकारिता, वन एवं पर्यावरण विभाग
9 जून- पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद विभाग
10 जून- गृह, कार्मिक, आईटी एवं ई-गवर्नेस विभाग
11 जून- परिवहन, राजस्व और विधि विभाग


