पाकिस्तानी जासूस निकला बिहार का मुस्तफा, ATS ने मुजफ्फरपुर से उठाया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 22, 2026

पाकिस्तानी जासूस निकला बिहार का मुस्तफा, ATS ने मुजफ्फरपुर से उठाया

डेस्कः बिहार के मुजफ्फरपुर में एटीएस (ATS) ने बड़ी कार्रवाई की है देश की सुरक्षा से जुड़े मामले में एजेंसी ने मोहम्मद मुस्तफा नामक युवक को हिरासत में लिया है, जिससे गहन पूछताछ में सामने आया कि वह पाकिस्तान के लिए जासूसी करता था। युवक के पास से बरामद मोबाइल फोन में कई संदिग्ध चैट, फोटो और वीडियो मिले हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि यहां की गोपनीय जानकारियां विदेशों में भेजी जाती थीं।
वह पाकिस्तान स्थित कुख्यात हथियार तस्कर शहजाद भट्टी गैंग एवं उसके सहयोगी के सीधे संपर्क में था। आरोपित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मस एवं एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग एप्स के माध्यम से उनके लिए गतिविधियां संचालित कर रहा था।एटीएस की विशेष आसूचना इकाई द्वारा प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर मुजफ्फरपुर जिले के रतनपुर गांव में छापेमारी कर देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने के आरोप में मो. मुस्तफा, पिता मो. सागीर, को गिरफ्तार किया गया है।
एटीएस की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया कि आरोपित के पास से बरामद डिजिटल साक्ष्यों ने देश की सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावित करने की एक साजिश का पर्दाफाश किया है।
एटीएस की तकनीकी टीम द्वारा आरोपित के मोबाइल फोन की गहन जांच के दौरान कई आपत्तिजनक एवं देश विरोधी सामग्री बरामद की गई। मोबाइल से डिलीट किए गए डेटा, चैट बैकअप तथा एक्टिव मैसेजिंग एप्लिकेशनों की जांच में यह सामने आया कि मो. मुस्तफा पाकिस्तान स्थित शहजाद भट्टी एवं उसके सहयोगी राणा हुनैन के साथ लगातार संपर्क में था।

See also  बोकारो में हथियार के साथ घूम रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पीटा, बाद में किया पुलिस के हवाले

26751299 muz
विदेशी फंडिंग की जांच: बिहार एटीएस द्वारा मामले की गहन जांच जारी है. जांच के क्रम में आरोपी के यात्रा इतिहास, डिजिटल उपकरणों, सोशल मीडिया गतिविधियों, कॉल डिटेल रिकॉर्ड, वित्तीय लेन-देन तथा अंतरराज्यीय एवं अंतरराष्ट्रीय संपर्कों का वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर विश्लेषण किया जा रहा है। साथ ही उसके संभावित सहयोगियों, नेटवर्क की व्यापकता तथा विदेशी फंडिंग के संबंध में भी जांच की जा रही है।
जासूसी का केस दर्ज: प्रारंभिक जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर मो. मुस्तफा के विरुद्ध जासूसी, देश विरोधी गतिविधियों एवं राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।बिहार एटीएस देश की सुरक्षा, संप्रभुता एवं अखंडता के विरुद्ध कार्य करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।बिहार एटीएस देश की सुरक्षा, संप्रभुता एवं अखंडता के विरुद्ध कार्य करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। आतंकवाद निरोधक दस्ता, बिहार, पटना। जब किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्क्षण आतंकवाद निरोधक दस्ता, बिहार, पटना को उपलब्ध कराने के लिए 9031828723, 0621-2215924 पर संपर्क करें।

See also  रांची के हरमू फल मंडी के पीछे HDFC बैंक कर्मी की गोली मारकर हत्या, अमर बाउरी ने क़ानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now