बोकारोः सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को लेकर बोकारो में चर्चा बहुत गर्म है। चास के रामनगर कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने वीडियो जारी कर चास के मेयर भोलू पासवान समेत शहर के कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो में व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर भी अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त ने अपनी पत्नी पर भी अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त होने पर आरोप लगाया है। साथ ही मेयर और अन्य लोगों के साथ कथित संबंध होने का दावा किया है। वायरल वीडियो की पुष्टि संबंधित व्यक्ति ने कर दी है और कहा कि स्वयं उसने ही सोशल वीडियो पर डाला है। उसका दावा है कि वीडियो में जिन लोगों का नाम लिया गया है, वे कथित तौर पर पूरे मामले से जुड़े हैं। हालांकि लाइव दैनिक वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।
जिम ज्वाइन करने के बाद शुरू हुआ विवादः व्यक्ति
वीडियो में व्यक्ति ने कहा कि उसकी शादी दिसंबर 2009 में हुई थी। वह बेंगलुरु में ठेकेदारी का काम करता था। उसके अनुसार, वर्ष 2010 में बेटी और 2014 में बेटे का जन्म हुआ। व्यक्ति का आरोप है कि पत्नी द्वारा चास स्थित एक जिम ज्वाइन करने के बाद पारिवारिक विवाद शुरू हुआ। उसने कुछ महिलाओं और पुरूषों के नाम भी वीडियो में लिए हैं। इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोपः व्यक्ति ने बोकारो पुलिस पर भी कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उसने 20 दिसंबर 2025 को चास थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसने आरोप लगाया कि पारिवारिक विवाद के दौरान कई बार पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन प्रभावशाली लोगों के दवाब के कारण कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। व्यक्ति ने एक पुलिस पदाधिकारी पर भी आरोप लगाए हैं।
पत्नी ने आरोपों पर टिप्पणी से किया इंकारः इन आरोपों को लेकर पत्नी से पत्रकार ने संपर्क किया और पक्ष जानने की कोशिश किया लेकिन महिला ने आरोपों पर कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यदि उनके खिलाफ कोई खबर प्रकाशित की जाती है तो वे कानूनी कार्रवाई करेंगी।
भोलू पासवान की सफाईः चास मेयर भोलू पासवान ने खुद पर लगे आरोप को लेकर कहा कि वीडियो में लगा गए सभी आरोप पूरी तरह बेबुनियाद और निराधार है। इस मामले से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। मेरी छवि धूमिल करने की साजिश के तहत यह सब किया जा रहा है।







