लोहरदगा में डबल मर्डरः बेटे ने मां और पत्नी की सरिया से हमला कर हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 16, 2026

लोहरदगा में डबल मर्डरः बेटे ने मां और पत्नी की सरिया से हमला कर हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

लोहरदगा : जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के धनामुंजी गांव में शनिवार की शाम एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। धनामुंजी गांव निवासी मड़वा उरांव ने कथित रूप से लोहे की सरिया से हमला कर अपनी 80 वर्षीय मां रूपी उरांव और 45 वर्षीय पत्नी सोमरी उरांव की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और मातम का माहौल बन गया।

WhatsApp Image 2026 05 16 at 6.59.47 PM

घटना की सूचना मिलते ही भंडरा थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी। वहीं हत्या में प्रयुक्त लोहे की सरिया के साथ आरोपित मड़वा उरांव को गिरफ्तार कर लिया गया है। ग्रामीणों के अनुसार शनिवार शाम मड़वा उरांव अपनी पत्नी सोमरी उरांव के साथ आम बागान में आम तोड़ने गया था। वहां से लौटने के बाद अचानक वह किसी बात को लेकर आक्रोशित हो उठा और घर में मौजूद अपनी मां एवं पत्नी पर लोहे की सरिया से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले मड़वा उरांव के भतीजे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही थी।

See also  Jagdeep Dhankhar का स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक, अब सितंबर में कुछ बड़ा होगा, राज्यसभा सांसद ने किया दावा

WhatsApp Image 2026 05 16 at 6.59.48 PM

बताया गया कि छह माह पूर्व भी उसका इलाज कांके से कराया गया था। थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गुस्से में आकर घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। इधर, गांव में एक सप्ताह के भीतर चार लोगों की मौत से शोक और भय का माहौल है। ग्रामीणों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now