रांची में कई थानेदार बदले गए, SSP राकेश रंजन ने जारी किया आदेश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 15, 2026

रांची में कई थानेदार बदले गए, SSP राकेश रंजन ने जारी किया आदेश

रांचीः राजधानी रांची में कानून-व्यवस्था को बेहतर करने के लिए एसएसपी राकेश रंजन ने कई बदलाव किये है। एसएसपी ने कई थानों के थानेदार का तबादला किया है। पुलिस कप्तान के आदेश पर खलारी, बुंडू, जगन्नाथपुर समेत कुल सात थाना प्रभारी बदले गए हैं।
इंस्पेक्टर स्तर के थानों में बदलाव
राजधानी की पुलिसिंग में कई बदलाव किए गए हैं। इसके तहत इंस्पेक्टर स्तर के छह थानों के थानेदार बदले गए हैं। जिन थाना प्रभारियों के तबादले हुए हैं, उनमें से अधिकांश को दूसरे थानों का थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं यातायात थाना प्रभारी को पुलिस लाइन में भेज दिया गया है।
कौन कहां से कहां गया?
डेली मार्केट थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह को जगन्नाथपुर थाने का नया प्रभारी बनाया गया है।
जगन्नाथपुर के थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह को डेली मार्केट का नया प्रभारी बनाया गया है।
बुंडू थाना प्रभारी रामकुमार वर्मा को खलारी थाना का नया प्रभारी बनाया गया है।
खलारी थाना प्रभारी जयदेव टोप्पो को बुंडू थाना का नया प्रभारी बनाया गया है।
यातायात थाना प्रभारी जगन्नाथपुर इम्तियाज अहसन को पुलिस केंद्र भेज दिया गया है।
ओरमांझी थाना प्रभारी शशि भूषण चौधरी को यातायात थाना प्रभारी जगन्नाथपुर बनाया गया है।
मनोज कुमार (एक) को पुलिस केंद्र से ओरमांझी थाने का नया प्रभारी बनाया गया है।

See also  बच्चा चोर गिरोह के चंगुल से 12 बच्चे बरामद, रांची पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now