NEET-UG परीक्षा के नई तारीख का ऐलान, 21 जून को होगा एग्जाम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 15, 2026

NEET-UG परीक्षा के नई तारीख का ऐलान, 21 जून को होगा एग्जाम

डेस्कः मेडिकल एंट्रेंस एग्ज़ाम NEET-UG के लिए परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। यह परीक्षा अब 21 जून को आयोजित कराई जाएगी।इससे पहले 3 मई को हुई परीक्षा को पेपर लीक की वजह से रद्द कर दिया गया था। पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई कर रही है।


एनटीए ने ट्वीट जारी कर कहा है कि भारत सरकार की स्वीकृति से राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 21 जून 2026, रविवार को एनईटी (यूजी) परीक्षा का पुनर्नियोजन निर्धारित किया है। उम्मीदवारों और अभिभावकों से अनुरोध है कि वे केवल एनटीए के आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा करें।

See also  रांची की लापता अदिति पांडेय का कोई सुराग नहीं, नाले की झाड़ियों में मिला मांस, होगी फोरेंसिक जांच

अफवाहों से सावधान रहने की सलाह 
पोस्ट में NTA ने छात्रों और अभिभावकों के लिए एक विशेष अपील भी की है। ऐजेंसी ने कहा कि सोशल मीडिया पर परीक्षा को लेकर लगातार चल रही खबरों पर ध्यान न दें। केवल ऑफिशियल वेबसाइट या चैनलों पर दी गई जानकारी पर भरोसा करें। किसी भी अनाधिकारिक लिंक या मैसेज के जरिए साझा की गई सूचना को सच न मानें।
ले सकते हैं हेल्पलाइन नंबर की मदद 
अगर किसी भी छात्र को अपनी परीक्षा, केंद्र या एडमिट कार्ड से जुड़ी किसी भी परेशानी है तो वे सीधे NTA से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक ईमेल और फोन नंबर के जरिए मदद ले सकते हैं। इसके लिए ईमेल आईडी और हेल्पलाइन नंबर दिया गया है।
ईमेल- neet-ug@nta.ac.in हेल्पलाइन नंबर-   011-40759000 और 011-69227700
परीक्षा में शामिल हुए थे 22 लाख से अधिक छात्र 
बता दें कि परीक्षा 3 मई को हुई थी जिसमें करीब 22.79 लाख स्टूडेंट्स से हिस्सा लिया था। पेपर लीक के आरोप के चलते 12 मई को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इस कैंसिल कर दिया था।नई एग्जाम डेट के साथ स्टूडेंट्स को राहत दी गई है कि उन्हें परीक्षा के लिए दोबारा अप्लाई नहीं करना होगा।कोई एक्स्ट्रा एग्जाम फीस नहीं देनी होगी. पहले से जमा फीस वापस मिलेगी।

See also  हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र में कल्पना सोरेन की हुंकार, कहा- झारखंडियों की DNA में है नहीं झुकना
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now