पेट्रोल-डीजल के बाद CNG के दाम में भी बढ़ोतरी, महंगाई का एक और झटका!

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 15, 2026

पेट्रोल-डीजल के बाद CNG के दाम में भी बढ़ोतरी, महंगाई का एक और झटका!

डेस्कः मिडिल-ईस्ट में जारी तनाव के बीच आम आदमी को एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे है। गुरुवार की सुबह पेट्रोल और डीजल के दाम में तीन रुपये की बढ़ोतरी से लगे झटके के बाद आम आदमी को एक और झटका लगा है। केंद्र सरकार ने सीएनजी के दाम में दो रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। देश की राजधानी में इस बढ़ोतरी के बाद सीएनजी दाम 79.09 रुपये हो गए हैं। इससे पहले गुरुवार को मुंबई में भी सीएनजी के दाम में बढ़ोतरी हुई थी।
इससे पहले गुरुवार को मुंबई में भी सीएनजी के दाम में बढ़ोतरी हुई थी। महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने सीएनजी की कीमत में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की है।नई दर लागू होने के बाद मुंबई, ठाणे,नवी मुंबई और एमएमआर के अन्य इलाकों में अब सीएनजी 84 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है। इससे पहले उपभोक्ताओं को 82 रुपये प्रति किलो के हिसाब से भुगतान करना पड़ता था।
कांग्रेस ने पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दाम बढ़ने को लेकर सरकार का घेराव किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कांग्रेस ने लिखा-  ‘महंगाई मैन मोदी ने आज फिर जनता पर हंटर चलाया। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए महंगा कर दिया गया। वहीं, CNG के दाम भी 2 रुपए बढ़ा दिए गए। चुनाव खत्म, मोदी की वसूली शुरू।’

See also  पीएम नरेंद्र मोदी की आशंका, हो सकता है कांग्रेस में बड़ा विभाजन; साथी दलों को भी चेताया
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now