DESK: झारखंड बोर्ड 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर आ गई है। JAC 12th Result 2026 आखिरकार जारी कर दिया गया है। जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। लंबे इंतजार के बाद आए इस रिजल्ट ने छात्रों की धड़कनें तेज कर दी थीं, लेकिन अब सब साफ हो गया है। झारखंड बोर्ड 12वीं के तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी किया गया है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा इंटरमीडिएट साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया गया है। बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर DigiLocker ने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट की है।जैक बोर्ड के तीनों ही संकाय के में बेटियाँ ही टॉपर बनी है। साइंस में धनबाद की राशिदा नाज़, कॉमर्स में रांची की स्वेता प्रसाद और आर्ट्स में बोकारो की छोटी कुमारी टॉपर बनी है।

इंटर परिणाम आने के बाद JAC की ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर लिंक से चेक किया जाएगा। जब झारखंड बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 जारी होगा तो छात्र रोल नंबर (Roll Number) से परिणाम देख सकेंगे। यहां झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट से जुड़ी ताजा अपडेट देखते रहें-
JAC 12th Result 2026 ऐसे करें चेक
सबसे पहले jacresults.com वेबसाइट पर जाएं.
होमपेज पर JAC 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
अब अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें.
सबमिट बटन पर क्लिक करें.
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें.

JAC Inter Result OUT 2026: jacresults.com पर देखें Scorecard






