- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

NEET-2026 परीक्षा कदाचारमुक्त आयोजन, लोहरदगा DC संदीप कुमार मीना और SP सादिक अनवर रिजवी ने किया परीक्षा सेंटर का आयोजन

NEET-2026 परीक्षा कदाचारमुक्त आयोजन, लोहरदगा DC संदीप कुमार मीना और SP सादिक अनवर रिजवी ने किया परीक्षा सेंटर का आयोजन

लोहरदगा:उपायुक्त संदीप कुमार मीना और पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रुजवी ने संयुक्त रूप से आज जिला में नीट (यूजी)-2026 परीक्षा के लिए बनाए गए एकमात्र केंद्र पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय जोगना, सेन्हा, लोहरदगा का निरीक्षण किया। परीक्षा का आयोजन दिनांक 03.05.2026 को उच्चतर शिक्षा विभाग शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के तहत गठित स्वायत्त संगठन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा का समय अपराह्न 2 बजे से अपराह्न 5 बजे तक निर्धारित है। इस परीक्षा में 245 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

c

कदाचारमुक्त परीक्षा के आयोजन का निर्देश

उपायुक्त ने परीक्षा केंद्र में निर्धारित विभिन्न कमरों का निरीक्षण किया जिसमें अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था, सीसीटीवी से निगरानी, पेयजल की व्यवस्था, कमरों में उचित प्रकाश की व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था, परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की फ्रिस्किंग आदि बिंदुओं पर गहन चर्चा की और केंद्राधीक्षक को परीक्षा की अवधि में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिया।

See also  लोहरदगा में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पुल का पिलर घंसा, डायवर्सन बहने से आवागमन बाधित

WhatsApp Image 2026 05 01 at 4.46.09 PM

इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने पर रहेगा प्रतिबंध, कड़ी निगरानी के निर्देश

परीक्षा केंद्र में ही वरीय पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों व केंद्राधीक्षक के साथ समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने कहा कि कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में मोबाईल, डिजिटल घड़ी,पेनड्राइव, ईयरफोन, कैलकुलेटर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर प्रवेश ना करे, इसकी सख्ती से जांच कर ली जाय। पूरी परीक्षा प्रक्रिया की सीसीटीवी से निगरानी होगी। किसी कदाचार की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन बेहद संवेदनशील है। परीक्षा को कदाचारमुक्त, भयमुक्त सम्पन्न कराने हेतु परीक्षा केंद्र के निश्चित दायरे में निषेधाज्ञा लागू कराने का भी निर्देश अनुमण्डल दंडाधिकारी,लोहरदगा को दिया गया।

b

पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने परीक्षा केंद्र में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को सतर्क एवं सक्रिय रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों के आसपास असामाजिक तत्वों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए। परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रखने तथा भीड़ नियंत्रण के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए गए।

See also  लोहरदगा पुलिस को बड़ी कामयाबी, दो हथियार तस्कर गिरफ्तार, कई जिलों में फैला है नेटवर्क

a

आज के निरीक्षण में पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, परियोजना निदेशक आइटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, एसडीपीओ किस्को वेदांत शंकर, एसडीएम अमित कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी संग्राम मुर्मू, जिला शिक्षा अधीक्षक अभिजीत कुमार, केंद्राधीक्षक एसी झा समेत अन्य उपस्थित थे।

def

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now