- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

5 kg वाले फ्री ट्रेड LPG (FTL) सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी , 261 रुपये प्रति सिलेंडर दाम बढ़े

5 kg वाले फ्री ट्रेड LPG (FTL) सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी , 261 रुपये प्रति सिलेंडर दाम बढ़े

डेस्कःसरकार ने 1 मई 2026 से कमर्शियल सिलेंडर के दाम में तो बढ़ोतरी की ही साथ ही 5 किलोग्राम वाले फ्री ट्रेड LPG (FTL) सिलेंडरों की कीमतों को बढ़ा दिया है। प्रति छोटू सिलेंडर के दाम में 261 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।


बीते महीने भी छोटू गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी हुई थी। कमर्शियल के साथ बीते महीने इसके दाम भी बढ़े थे। 1 अप्रैल 2026 को 5 किलो वाले इस सिलेंडर के दाम में 51 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी, जो कि इस बार 261 रुपये प्रति सिलेंडर हुई है।हालांकि, सरकार ने घरेलू सिलेंडर पर कोई बढ़ोतरी नहीं की है।सरकारी तेल कंपनियों ने 1 मई 2026 से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 993 रुपये और 5 किलो वाले सिलेंडर के दाम में 261 रुपये की बढ़ोतरी कर दी हैं।

5 kg FTL सिलेंडर (छोटू) की मुख्य विशेषताएं:
5 kg वाले फ्री ट्रेड LPG (FTL) सिलेंडर, जिसे अक्सर 'छोटू' (Chhotu) कहा जाता है, मुख्य रूप से प्रवासी श्रमिकों, छात्रों और अस्थायी निवासियों के लिए एक आसान विकल्प है। यह बिना पते के सबूत (Address Proof) के सिर्फ एक वैध आईडी कार्ड दिखाकर पेट्रोल पंप या किराना स्टोर से खरीदा जा सकता है। 1 मई 2026 से इसकी कीमतों में ₹261 की वृद्धि की गई है।

See also  Ranchi के Hotel Maurya में छापेमारी, sex racket का हुआ खुलासा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now