लोहरदगा के नए समाहरणालय में शिफ्ट हुए सभी विभाग,DC-SP ने पारंपरिक विधि विधान से पूजा कर किया प्रवेश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 29, 2026

लोहरदगा के नए समाहरणालय में शिफ्ट हुए सभी विभाग,DC-SP ने पारंपरिक विधि विधान से पूजा कर किया प्रवेश

लोहरदगा : जिला मुख्यालय स्थित नवनिर्मित समाहरणालय भवन में बुधवार को पारंपरिक विधि-विधान के साथ सभी सरकारी कार्यालयों का स्थानांतरण कर विधिवत कार्यारंभ किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार, हवन और पूजा-अर्चना के बीच उपायुक्त संदीप कुमार मीना और पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने नए भवन में प्रवेश कर अपने-अपने कार्यालयों से कामकाज शुरू किया। इस अवसर पर पूरे परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई, जिसमें पुजारियों और पाहन द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाजों के तहत हवन-पूजन कराया गया। इसके बाद डीसी-एसपी समेत सभी अधिकारियों और कर्मियों ने अपने-अपने कार्यालयों में प्रवेश कर कार्यभार संभाला। इसे जिले के प्रशासनिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

1 4

एक ही छत के नीचे सभी सेवाएं : उपायुक्त
उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने कहा कि नए समाहरणालय भवन के शुरू होने से अब सभी विभाग एक ही परिसर में संचालित होंगे। इससे आम जनता को विभिन्न कार्यों के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और कार्यों का निष्पादन तेज व सुगम होगा। वहीं पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने कहा कि नई व्यवस्था से विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा और निर्णय लेने की प्रक्रिया अधिक त्वरित व प्रभावी बनेगी।

See also  बिहार में जेडीयू नेता की गोली मार कर हत्या, विधायक पन्ना लाल पटेल के भांजे थे कौशल सिंह

2 4

आधुनिक सुविधाओं से लैस भवन
नए समाहरणालय भवन में आधुनिक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। यहां डिजिटल कार्य प्रणाली, पर्याप्त बैठने की व्यवस्था, मजबूत सुरक्षा प्रबंधन और आम लोगों के लिए सुविधाजनक सेवा केंद्र विकसित किए गए हैं। इससे न केवल कार्यकुशलता बढ़ेगी, बल्कि आम नागरिकों को भी बेहतर सुविधा मिलेगी।

3 4

समिति की देखरेख में हुआ स्थानांतरण
कार्यालयों के व्यवस्थित स्थानांतरण के लिए परियोजना निदेशक, आईटीडीए की अध्यक्षता में एक समिति गठित की गई थी। समिति के निर्णय के अनुसार विभिन्न विभागों को अलग-अलग तल और ब्लॉकों में सुव्यवस्थित ढंग से स्थापित किया गया है।

4 4

किस तल पर कौन सा विभाग
समाहरणालय भवन के ग्राउंड फ्लोर पर जिला निर्वाचन कार्यालय, समाज कल्याण, विधि शाखा, आपूर्ति कार्यालय, झारनेट कक्ष, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला परिवहन, नियंत्रण कक्ष, भू-अर्जन, अवर निबंधक और कोषागार जैसे महत्वपूर्ण कार्यालय स्थापित किए गए हैं।

5 4
प्रथम तल पर उपायुक्त कक्ष, कोर्ट रूम, नजारत कार्यालय, गोपनीय शाखा, सम्मेलन कक्ष के साथ-साथ पुलिस अधीक्षक से संबंधित कार्यालय एवं अपर समाहर्ता, एनआईसी, स्थापना शाखा आदि को स्थान दिया गया है।

See also  रांची में बस रहा है जिराफ का परिवार, कोलकाता से आई 'मिस्टी' और 'सिल्वर फिजेंट' बर्ड

6 4
द्वितीय तल पर डीडीसी कार्यालय, ग्रामीण विकास, मनरेगा, डीआरडीए, पंचायती राज, आईटीडीए, जिला कल्याण, शिक्षा विभाग और सर्व शिक्षा अभियान के कार्यालय संचालित होंगे। तृतीय तल पर जिला योजना कार्यालय, सामान्य शाखा, जेएसएलपीएस, कार्यपालक दंडाधिकारी, सांख्यिकी, खेल व पर्यटन तथा जिला खनन कार्यालय स्थापित किए गए हैं।

7 3

उत्साह के साथ शुरू हुई नई व्यवस्था
नए समाहरणालय में कार्यारंभ के अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। पूरे परिसर में सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। यह नई व्यवस्था न केवल प्रशासनिक कार्यों को अधिक व्यवस्थित बनाएगी, बल्कि आम जनता के लिए भी सुविधा और पारदर्शिता का नया अध्याय खोलेगी।

8 39 210 11112131415161718

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now