- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

रांची में बुधवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, जमीन कारोबारी हत्याकांड के शूटर को लगी गोली

रांची में बुधवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, जमीन कारोबारी हत्याकांड के शूटर को लगी गोली

रांची: राजधानी रांची में पूर्व पार्षद और जमीन कारोबारी की हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए रांची पुलिस ने कुख्यात शूटर सत्यम पाठक को मुठभेड़ में घायल कर दिया। बुधवार सुबह पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित कांके डैम के पास पुलिस और सत्यम पाठक के बीच आमना-सामना हुआ, जो जल्द ही मुठभेड़ में बदल गया।

रांची में हत्या के बाद पत्नी के साथ फरार हो रहा था आरोपी, बूटी मोड़ पर पुलिस ने धर दबोचा
पुलिस के अनुसार, आत्मरक्षा में की गई फायरिंग में सत्यम पाठक के दोनों पैरों में गोली लगी है। घायल हालत में उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस की टीम पहले से उसकी तलाश में जुटी थी और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई।गौरतलब है कि मंगलवार को पंडरा के ओटीसी मैदान के पास जमीन कारोबारी भार्गव सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच में सामने आया कि इस वारदात को अंजाम देने वाला शूटर सत्यम पाठक था, जबकि पूरे मामले का मास्टरमाइंड विजय टेटे को बताया जा रहा है।पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

See also  स्कूल में लड़की के साथ गंदा काम करने लगा होमगार्ड, दूसरी छात्रा ने देखा; तो मचा बवाल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now