रांची में हत्या के बाद पत्नी के साथ फरार हो रहा था आरोपी, बूटी मोड़ पर पुलिस ने धर दबोचा

रांची में हत्या के बाद पत्नी के साथ फरार हो रहा था आरोपी, बूटी मोड़ पर पुलिस ने धर दबोचा

रांचीः पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित ओटीसी मैदान के पास सिद्धि मनोकामना मंदिर में पूजा कर बाहर निकले 28 वर्षीय जमीन कारोबारी भार्गव सिंह को बाइक सवार अपराधी ने मंगलवार सुबह 8.32 मिनट पर गोली मारी। गोली उसके दाहिने ओर एक पंजरे में लगी। घायल कारोबारी को निजी अस्पताल में भर्ती कराय गया, जहां इलाज के दौरान सुबह 11.30 बजे उसकी मौत हो गई। भार्गव पटना के रहने वाले थे और बहन-बहनोई के साथ ओझा मार्केट के पास बैंक कॉलोनी स्थित किराए के फ्लैट में रहते थे। वह रियर एस्टेट कंपनी सिंह इंफ्राकॉम प्राइवेट लिमिटेड गोल्डन सिटी के सीर्दओ थे। कंपनी उनके बहनोई शैलेश सिंह की है।

रांची में अपराधियों ने जमीन कारोबारी को मारी गोली, घायल भार्गव सिंह ने बताया अपराधी का नाम
गोली लगने के करीब 20 मिनट तक भार्गव सिंह होश में थे। इस दौरान उन्होंने एक रिश्तेदार को बताया कि गांधीनगर निवासी विजय टेटे ने जमीन विवाद में उन्हें गोली मारी है। पहले भी आरोपी ने धमकी दी थी। रिश्तेदार ने बातचीत का वीडियो बना लिया, जिसे पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस इस वीडियो को मृत्यू पूर्व बयान के रूप में कोर्ट में पेश करेगी, ताकि आरोपी को सजा दिलाई जा सके।

See also  विधवा का बकाया नहीं दे रहे और रेवड़ियां बांट रही सरकार, क्यों नाराज हुआ झारखंड HC

रामगढ़ के चितरपुर में ज्वेलरी शॉप में एक करोड़ की लूट, 5 की संख्या में आये थे अपराधी
वारदात के बाद आरोपी विजय टेटे पत्नी के साथ कार से बरियातू रोड़ होते हुए रामगढ़ की ओर भाग रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने सुबह 9.45 मिनट पर बूटी मोड़ के पास घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। आरोपी ने पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार की। उसने कहा कि जमीन के सौंदे में 20 लाख रुपए के विवाद में हत्या की। पूछताछ में आरोपी विजय टेटे ने बताया कि वह कई दिनों से भार्गव सिंह की रेकी कर रहा था। उसे जानकारी थी कि भार्गव हर मंगलवार सुबह सिद्धि मनोकामना मंदिर आते हैं। फिर भी उसने पहले फोन कर उनसे लोकेशन पूछा और मंदिर के बाहर इंतजार करने लगा। जैसे ही भार्गव सिंह बाहर निकले, उसने गोली मार दी और भाग गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now