रामगढ़ः जिले के चितरपुर इलाके में अपराधियों ने एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है। मंगलवार की शाम 5 की संख्या में आये अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया और करीब एक करोड़ रुपये जेवरात लेकर फरार हो गए।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 63 CDPO और 237 महिला पर्यवेक्षिकाओं को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा-कुपोषण मुक्त झारखंड के संकल्प को पूरा करें
चितरपुर के शिव शंकर ज्वेलर्स में अपराधी ग्राहक बनकर आये थे और लूट की घटना को अंजाम दिया। ज्वेलरी शॉप के संचालक रंजीत प्रसाद ने बताया कि पहले एक अपराधी ग्राहक बनकर आया और भारी जेवरात दिखाने की डिमांड की, जैसे ही बगल की दुकान से संचालक का बेटा जेवरात लेकर आया पीछे से पांच की संख्या में आये अपराधी ने लूटपाट शुरू कर दी।
रांची में अपराधियों ने जमीन कारोबारी को मारी गोली, घायल भार्गव सिंह ने बताया अपराधी का नाम
लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। हालांकि ज्वेलरी शॉप संचालक के बेटे ने अपराधी को पकड़ने की कोशिश की थी लेकिन अपराधी पिस्टल चमकाते हुए मौके से फरार हो गए। आश्चर्य की बात ये है कि लूट की ये वारदात उस समय हुई जब जिले के नये पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत अधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग कर रहे थे। घटना की सूचना के बाद एसपी खुद मौके पर पहुंचे और अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और गहनों की बरामदगी का भरोसा दिया।
वारदात के दौरान स्थानीय लोगों और दुकानदार की सतर्कता से हालात पलट गए और ग्रामीणों ने दो आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी. जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं तीन अन्य आरोपी भारी मात्रा में सोने के जेवरात लेकर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घटनास्थल से एक पिस्तौल भी बरामद की गई है। घायल दोनों आरोपियों को पुलिस ने इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों का इलाज जारी है।

