गर्लफ्रेंड से शादी नहीं होने पर नाराज इंजीनियर ने परिवार के 8 लोगों पर चाकू से किया हमला, बुआ की मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 21, 2026

गर्लफ्रेंड से शादी नहीं होने पर नाराज इंजीनियर ने परिवार के 8 लोगों पर चाकू से किया हमला, बुआ की मौत

डेस्कः बिहार के सीवान जिले में सॉफ्टवेयर इंजीनियर दीपक कुमार ने गर्लफ्रेंड से शादी नहीं होने पर परिवार के आठ लोगों पर चाकू से जानलेवा हमला किया। पसंद की लड़की से शादी नहीं होने से नाराज युवक बेंगलुरु से सीवान पहुंचा था और एक के बाद एक परिवार के आठ सदस्यों पर चाकू से हमला कर दिया। इस मामले में आरोपी युवक की बुआं की मौत हो गई।

रांची में अपराधियों ने जमीन कारोबारी को मारी गोली, घायल भार्गव सिंह ने बताया अपराधी का नाम
इस वारदात में युवक के पिता, चाचा, चाची समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। आरोपी इंजीनियर की शादी 21 अप्रैल को होने वाली थी, घटना के बाद युवक फरार हो गया है। इस तरह एक परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। जी, बी नगर थाना क्षेत्र के ओलीपुर गांव में हुई इस घटना को लेकर दो बातें कही जा रही है। इस वारदात के पीछे एक वजह प्रेमिका के साथ शादी नहीं होने की बात है तो दूसरी ओर उपहार में मिले ज्वेलरी को लेकर विवाद में बताया जा रहा है।

See also  अभिषेक बनर्जी का TMC के बागियों को ऑफर, वापस आओ, एक घंटे में दे दूंगा इस्तीफा

बिहार में हीटवेव का असर, 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा पारा, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
बताया जा रहा है कि आरोपी दीपक आईटीआई करने के बाद किसी कंपनी में 25 लाख के पैकेज पर काम कर रहा था। परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी थी और 21 अप्रैल को बारात जाने वाली थी लेकिन इस शादी से दीपका को एतराज था। वह किसी दूसरे प्रदेश की युवती से प्रेम करता था और उसी के साथ शादी करने पर अड़ा हुआ था। इधर, शादी के दिन करीब आने पर रिश्तेदार भी घर में आने लगे थे। इसी बीच दीपक की बुआ जामो बाजार थाना क्षेत्र के बिशुनपुर गांव की रहने वाली फूलमती देवी उर्फ बुद्धि देवी भी आयी थी। रविवार को शादी के विवाद को लेकर मामला इतना बिगड़ गया कि दीपक ने चाकू से फुलमती पर हमला कर दिया। बचाव करने गए चाचा नागेंद्र सिंह, चाची शोभा देवी, पिता गुड्डू सिंह समेत आठ लोगों पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुआ फुलमती को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

See also  झारखंड सूचना आयुक्त के पैनल को राज्यपाल ने दी सहमति, अधिसूचना जारी

झारखंड में आज और कल लू और बारिश दोनों, कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पार
इंजीनियर दीपक कुमार के द्वारा परिवार के सदस्यों पर किये गए जानलेवा हमले के पीछे एक वजह लड़की पक्ष से मिले जेवरात को भी बताया जा रहा है,जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। आरोपी युवक दीपक कुमार सिंह ने इस विवाद में अपनी ही बुआ फूलमती देवी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जब परिवार के अन्य सदस्य बीच-बचाव के लिए आगे आए, तो आरोपी ने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now