BCCI के ऑफिस में सिक्योरिटी गार्ड ही बन गया चोर, लाखों की IPL जर्सी कर दीं पार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 30, 2025

BCCI के ऑफिस में सिक्योरिटी गार्ड ही बन गया चोर, लाखों की IPL जर्सी कर दीं पार

डेस्कःमुंबई के वानखेड़े स्टेडियम कैंपस में दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड यानी बीसीसीआई का दफ्तर है और इसी दफ्तर से लाखों रुपयों का सामान चोरी हो गया। एक शख्स को इस मामले में पकड़ा भी गया है, जो ऑफिस की सिक्योरिटी में शामिल है। बीसीसीआई को इस चोरी की जानकारी तब हुई, जब बोर्ड का इंटरनल ऑडिट हुआ। इस मामले में सिक्योरिटी मैनेजर को अरेस्ट कर लिया गया है। उस पर आरोप है कि उसने आईपीएल 2025 की 261 जर्सियां चोरी की हैं, जिनकी कीमत 6.52 लाख रुपये बताई जा रही है।

रांची में स्कूली छात्रा का 8 बजे अपहरण, 10 बजे पुलिस ने रामगढ़ से बच्ची को किया बरामद, मांडू थाना प्रभारी ने दिखाई जाबांजी
आरोपी फारूक असलम खान हैं, जो बीसीसीआई ऑफिस की सिक्योरिटी का हिस्सा हैं। कथित तौर पर चर्चगेट के वानखेड़े स्टेडियम स्थित बीसीसीआई के ऑफिस से असलम खान एक स्टोररूम से जर्सियों का एक पूरा कार्टन चुरा ले गया। पुलिस के अनुसार, प्रत्येक जर्सी की कीमत लगभग ढाई हजार रुपये थी और चोरी हुए सामान की कुल कीमत साढ़े छह लाख रुपये के करीब बैठती है।

See also  OYO होटल में 16 साल छोटी गर्लफ्रेंड के साथ रूका था सॉफ्टवेयर इंजीनियर, कुत्ते को लेकर हुए विवाद के बाद हुआ बड़ा कांड

रूस के सुदूर पूर्वी तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी, जापान, अलास्का और हवाई में भी खतरा संभव
इस महीने की शुरुआत में बीसीसीआई अधिकारियों द्वारा किए गए एक ऑडिट में जर्सी के स्टॉक में विसंगतियां पाई गईं। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए तो पता चला कि आईपीएल 2025 खत्म होने के कुछ ही दिनों के बाद 13 जून को फारुक असलम खान को स्टोररूम से एक बड़ा कार्डबोर्ड बॉक्स ले जाते हुए देखा गया, जिससे तुरंत संदेह पैदा हुआ। इसके बाद 17 जुलाई को मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में असलम खान के किलाफ शिकायत दर्ज कराई गई।

महिला को घसीटा, भाला से वार कर मैला पिलाने का प्रयास; बिहार में डायन का आरोप लगा हैवानियत
पुलिस जांच में पता चला कि फारूक असलम खान ने चोरी की हुई जर्सियां हरियाणा के एक ऑनलाइन डीलर को बेच दी थीं, जिससे उसने सोशल मीडिया के जरिए संपर्क किया था। इस शख्स ने कथित तौर पर डीलर को बताया था कि बीसीसीआई कार्यालय में नवीनीकरण कार्य के चलते ‘स्टॉक क्लीयरेंस सेल’ के तहत जर्सियां बेची जा रही थीं।

See also  'जय फिलिस्तीन' और 'जय हिन्दू राष्ट्र' जैसे नारों ने करवा दिए शपथ ग्रहण के नियमों में संशोधन, स्पीकर ओम बिरला ने बना दिए हैं ये नियम

रूस के कैमचटका में 8.7 तीव्रता का भूकंप,कुरील आईलैंड में सुनामी, जापान से कैलिफोर्निया तक तबाही का अलर्ट
जांच में शामिल एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “डीलर का दावा है कि उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि ये जर्सियां चोरी होकर उसके पास आई हैं।” अब तक, 261 में से केवल 50 जर्सियां ही बरामद हुई हैं। पूछताछ के दौरान, असलम खान ने बिक्री से मिले पैसों से ऑनलाइन जुए की अपनी बढ़ती लत को पूरा करने की बात कबूल की। अधिकारी ने आगे कहा, “उसे सीधे उसके बैंक खाते में पैसे मिले और उसका दावा है कि उसने जुए के प्लेटफॉर्म पर सारा पैसा गंवा दिया।” उन्होंने यह भी बताया कि इस दावे की पुष्टि के लिए बैंक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

महिला दारोगा से पटना जक्शन पर गाली-गलौज और धक्का-मुक्की, ट्रेन से उतरने के दौरान बवाल
यह स्पष्ट नहीं है कि चोरी हुई जर्सी, जो कई टीमों की थीं, आईपीएल खिलाड़ियों के आधिकारिक इस्तेमाल के लिए थीं या पब्लिक मर्चेंटाइज वाली थीं। पुलिस ने हरियाणा स्थित डीलर को आगे की पूछताछ के लिए बुलाया है और मामले की जांच जारी है। कुछ दिन पहले चोरी और आपराधिक विश्वासघात के आरोपों में संबंधित धाराओं के तहत असलम खान को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन वह फिलहाल जमानत पर हैं। बीसीसीआई ने कोई आधिकारिक टिप्पणी इस मामले पर नहीं की है।

See also  मेरे प्यारे मम्मी-पापा.… परिवार से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप कहा- पार्टी में जयचंद्र जैसे लालची
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now