झारखंड में आज और कल लू और बारिश दोनों, कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 21, 2026

रांची सहित 18 जिलों में तेज हवा के साथ होगी हल्की बारिश, गर्मी से आज मिलेगी लोगों को राहत

रांची: झारखंड में गर्मी ने अब प्रचंड रूप धारण कर लिया है। रांची का अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री दर्ज किया गया, यह सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक है। राज्य के 6 अन्य जिलों में भी पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। मेदिनीनगर में अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया है, वहीं जमशेदपुर मेंं अधिकतम तापमान 42.6 और बोकारो में 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बिहार में हीटवेव का असर, 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा पारा, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
जहां एक ओर अधिकतर जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है, वहीं कुछ इलाकों में हल्की बारिश से राहत मिली है। सिमडेगा में सोमवार को 8 मिमी बारिश दर्ज की गई। खूंटी में भी छिटपुट बारिश हुई। बारिश के कारण यहां के लोगों को थोड़ी राहत मिली।मौसम विभाग के अनुसार 21 और 22 अप्रैल को राजधानी रांची बोकारो, धनबाद सहित कई इलाकों में लू चलेगी। इसे देखते हुए इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

See also  बिहार-झारखंड में बारिश-ओलावृष्टि, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रांची में अपराधियों ने जमीन कारोबारी को मारी गोली, घायल भार्गव सिंह ने बताया अपराधी का नाम
अगले तीन दिनों तक गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। 23-24 को तापमान में दो से तीन डिग्री की और बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 25 अप्रैल से राज्य के कुछ हिस्सों में मौसम करवट ले सकता है।लोहरदगा का तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस, लातेहार में 34.3 डिग्री सेल्सियस, खूंटी में 37.2 डिग्री सेल्सियस और पाकुड़ में 33.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं हजारीबाग में 39.7 डिग्री सेल्सियस, सिमडेगा में 36.0 डिग्री सेल्सियस, देवघर में 41.1 डिग्री सेल्सियस और कोडरमा में 40.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा गोड्डा में 37.1 डिग्री सेल्सियस, गुमला में 39.0 डिग्री सेल्सियस और पश्चिमी सिंहभूम में 41.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now